Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2017: ये हैं मुंबई इंडियंस के स्टार नीतीश राणा, कसम से काफी स्मार्ट है यार...

नई दिल्ली। आईपीएल का दंगल अपने पूरे शबाब पर है, नई प्रतिभाओं की खोज के लिए इजाद किए गए इस खेल में हर साल हमें क्रिकेट के कुछ नायाब सितारे देखने को मिलते हैं।

ऐसे ही एक नायाब सितारे का नाम है नीतीश राणा, जिनके खेल के मुरीद इस वक्त क्रिकेट के कई दिग्गज भी हो गए हैं। आपको बता दें कि रविवार को हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में राणा ने धमाकेदार पारी खेलते हुए हाफ सेंचुरी बनाई थी जिसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया था।

 जीत के हीरो नीतीश राणा

जीत के हीरो नीतीश राणा

इस जीत के हीरो नीतीश राणा रहे। उन्होंने लगातार गिरते विकेट के बीच सिर्फ 29 बॉल पर 50 रन बनाए। इस परफॉर्मेंस के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

कई स्टार खिलाड़ियों ने बधाई दी

कई स्टार खिलाड़ियों ने बधाई दी

राणा ने गुजरात लायंस के खिलाफ हुए मैच में 36 बॉल में शानदार 53 रन बनाए। इस ताबड़तोड़ पारी के लिए उन्हें कई स्टार खिलाड़ियों ने बधाई दी। डैशिंग, स्मार्ट और विस्फोटक बल्लेबाज नीतीश राणा ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू अक्टूबर 2015 में विदर्भ के खिलाफ किया था।

 मूल रूप से दिल्ली निवासी

मूल रूप से दिल्ली निवासी

मात्र 23 साल के नीतीश मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। राणा डोमेस्टिक क्रिकेट भी दिल्ली की ही टीम से खेलते हैं।राणा बैटिंग तो लेफ्ट हैंड से करते हैं और पार्ट टाइम राइट आर्म बॉलर भी हैं।

5 चौके और 3 छक्के

5 चौके और 3 छक्के

नीतीश ने IPL करियर में अबतक 6 मैच खेले हैं, जिनमें वे 2 फिफ्टी समेत कुल 188 रन बना चुके हैं। IPL-10 में कोलकाता के खिलाफ मैच में उन्होंने 50 रन की इनिंग में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

 राणा की एक गर्लफ्रेंड भी

राणा की एक गर्लफ्रेंड भी

आईपीएल 10 में राणा का यह दूसरा अर्धशतक था। इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर के अभी तक टूर्नमेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले का खिताब छीनकर अपने नाम कर लिया। राणा के अब 193 रन हैं और उनका औसत 38.60 है। राणा की एक गर्लफ्रेंड भी हैं, जिनका नाम साची मारवाह है और वो इंटीरियर आर्किटेक्ट हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+