For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई के स्टार नीतीश राणा ने गेल, मैक्कुलम, वार्नर को पीछे छोड़ा

मुंबई के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा ने डेविड वार्नर, मैक्कुलम औऱ क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ा।

By Ankur

मुंबई। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नीतीश राणा अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज राणा ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 7 छक्के लगाएं थे।



जॉस बटलर और नीतीश राणा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब को हराने में कामयाबी हासिल की थी, बटलर ने इस पारी में राणा ने 37 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके लगाए थे। वहीं नीतीश राणा ने 34 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने इस पारी में एक भी चौका नहीं लगाया बल्कि 7 छक्के लगाए। नीतीश राणा अभी तक इस सीजन में कुल 3 अर्धशतक लगा चुके हैं, इसमें उनका 62 रन का स्कोर सर्वाधिक है।

16 छक्के लगाकर नंबर एक पर पहुंचे

गुरुवार को पंजाब के खिलाफ मैच में नीतीश राणा ने इस सीजन में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, यही नहीं उन्होंने सर्वाधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम करके ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर लिया है। राणा ने इस सीजन में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे कर दिया है, उन्होंने क्रिस गेल, मैक्कुलम, डिविलियर्स, मैक्सवेल, पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों को पीछे करते हुए सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नीतीश राणा अभी तक कुल 16 छक्के मार चुके हैं, जबकि उनके बाद मैक्कुलम ने 15 छ्क्के मारे हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत को झटका, चैंपियन ट्रॉफी नहीं खेल पाएंगे केएल राहुल

सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

मौजूदा समय में राणा के पास सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड है और ऑरेंज कैप भी उनके पास है। तीन अर्धशतक के साथ अभी तक राणा कुल 255 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 16 छक्के और 14 चौके लगाए हैं, उन्होंने डेविड वार्न को पीचे किया है जिनके नाम 239 रन हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। राणा का स्ट्राइक रेट 142.45 और औसत 51 है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+