oi-Staff
कराची, 14 फरवरी: दुबई में प्रस्तावित तीन देशों के बीच होने वाली त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज रद्द कर दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इसके पीछे श्रीलंका के सीरीज से हाथ खींच लेने की बात कही है।
पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीलम अल्ताफ ने मीडिया से बताया कि दुबई सीरीज पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होनी थी। लेकिन अब श्रीलंका ने खेलने से इंकार कर दिया है। इस वजह से अब सीरीज का आयोजन संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि आयोजकों ने उन्हें श्रीलंका के हाथ खींच लेने की सूचना दी। यह सीरीज दुबई स्पोर्ट्स सिटी और पीसीबी के बीच हुए 90 लाख डॉलर के करार के तहत खेली जानी थी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, February 14, 2009, 14:37 [IST]
Other articles published on
Feb 14, 2009