Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीवी बना पॉन्टिंग के ग़ुस्से का शिकार

पॉन्टिंग ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध रन आउट होने के बाद काफ़ी नाराज़ थे

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध रन आउट होने के बाद कुछ इस क़दर नाराज़ हुए की ड्रेसिंग रूम का टेलिविज़न उसकी भेंट चढ़ गया.

ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध सोमवार को हुए मैच में पॉन्टिंग जब 28 रनों के निजी स्कोर पर थे तो दो रन लेने के चक्कर में मिड विकेट बाउंड्री से क्रिस मोफ़ू के थ्रो पर वह रन आउट हो गए.

उसके बाद पॉन्टिंग ग़ुस्से में बड़बड़ाते हुए पैवेलियन की ओर जाते हुए दिखे.

शायद वो ग़ुस्सा कुछ ज़्यादा ही तेज़ था क्योंकि ख़बरों के अनुसार पॉन्टिंग ने उसके बाद ड्रेसिंग रूम में जाकर बल्ला वहाँ उस टेलिविज़न सेट पर दे मारा जिस पर उनके रन आउट होने का रीप्ले चल रहा था.

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में धीमी शुरुआत की थी और ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को काफ़ी देर तक रोके रखा था.

पॉन्टिंग का ग़ुस्सा

बाद में माइकल क्लार्क की तेज़ पारी ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट पर 262 रनों तक पहुँचाया था.

उसके बाद वैसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने ज़िम्बाब्वे को 171 रनों पर समेटकर 91 रनों से जीत हासिल की थी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार गुजरात क्रिकेट संघ ने मामले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटे परिषद यानी आईसीसी को दे दी है और अब मैच रेफ़री इस बारे में फ़ैसला कर सकते हैं.

कहा जा रहा है कि कोई भी पक्ष इसे ज़्यादा तूल देने के पक्ष में नहीं दिखता. वैसे मैदान पर ग़ुस्सा दिखाने पर खिलाड़ियों पर जुर्माना लगता रहा है मगर ड्रेसिंग रूम में पॉन्टिंग के इस ग़ुस्से पर क्या कोई कार्रवाई हो सकती है ये अभी स्पष्ट नहीं है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+