सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार सचिन
लेकिन अब सचिन तेंदुलकर का कहना है कि वे श्रीलंका दौरे पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच इस महीने के आख़िर से तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ शुरू हो रही है.
पहला टेस्ट 23 जुलाई से शुरू होगा. इसके बाद पाँच एक दिवसीय मैच भी खेले जाएँगे. मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सचिन ने बांग्लादेश में हुई त्रिकोणीय सिरीज़ में हिस्सा नहीं लिया और फिर पाकिस्तान में हुए एशिया कप में भी वे नहीं खेल पाए.
इन दोनों प्रतियोगिताओं के फ़ाइनल में भारत को हार का मुँह देखना पड़ा था. एक में उसे पाकिस्तान ने हराया तो दूसरे में श्रीलंका के हाथों उसे शिकस्त मिली.
अब पूरी तरह फिट सचिन ने कहा, "मैं अब बिल्कुल ठीक हूँ और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार भी हूँ." भारतीय टीम मंगलवार को कोलंबो के लिए रवाना होगी.
सचिन ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में भारत के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि टीम इस समय अच्छे फ़ॉर्म में है और हम सिरीज़ जीतने की कोशिश करेंगे.
एशिया कप के फ़ाइनल में अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी से भारतीय बल्लेबाज़ों को पस्त करने वाले अजंता मेंडिस के बारे में सचिन ने कहा कि अभी तक उन्होंने उनके ख़िलाफ़ नहीं खेला है इसलिए वे उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते
श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम
1. पहला टेस्ट: 23 जुलाई से 27 जुलाई (कोलंबो)2. दूसरा टेस्ट: 31 जुलाई से 4 अगस्त (गॉल)3. तीसरा टेस्ट: 8 अगस्त से 12 अगस्त (कोलंबो)4. पहला वनडे: 18 अगस्त (दम्बुला)5. दूसरा वनडे: 20 अगस्त (दम्बुला)6. तीसरा वनडे: 24 अगस्त (दिन-रात, कोलंबो)7. चौथा वनडे: 26 अगस्त (दिन-रात, कोलंबो)8. पाँचवाँ वनडे: 29 अगस्त (दिन-रात, कोलंबो)
पहला टेस्ट 23 जुलाई से शुरू होगा. इसके बाद पाँच एक दिवसीय मैच भी खेले जाएँगे. मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सचिन ने बांग्लादेश में हुई त्रिकोणीय सिरीज़ में हिस्सा नहीं लिया और फिर पाकिस्तान में हुए एशिया कप में भी वे नहीं खेल पाए.
इन दोनों प्रतियोगिताओं के फ़ाइनल में भारत को हार का मुँह देखना पड़ा था. एक में उसे पाकिस्तान ने हराया तो दूसरे में श्रीलंका के हाथों उसे शिकस्त मिली.
| |
सचिन ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में भारत के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि टीम इस समय अच्छे फ़ॉर्म में है और हम सिरीज़ जीतने की कोशिश करेंगे.
एशिया कप के फ़ाइनल में अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी से भारतीय बल्लेबाज़ों को पस्त करने वाले अजंता मेंडिस के बारे में सचिन ने कहा कि अभी तक उन्होंने उनके ख़िलाफ़ नहीं खेला है इसलिए वे उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते
श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम
1. पहला टेस्ट: 23 जुलाई से 27 जुलाई (कोलंबो)2. दूसरा टेस्ट: 31 जुलाई से 4 अगस्त (गॉल)3. तीसरा टेस्ट: 8 अगस्त से 12 अगस्त (कोलंबो)4. पहला वनडे: 18 अगस्त (दम्बुला)5. दूसरा वनडे: 20 अगस्त (दम्बुला)6. तीसरा वनडे: 24 अगस्त (दिन-रात, कोलंबो)7. चौथा वनडे: 26 अगस्त (दिन-रात, कोलंबो)8. पाँचवाँ वनडे: 29 अगस्त (दिन-रात, कोलंबो)
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
