Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए 18,000 बच्चे पहुंचे मैदान

मुंबई। अपने अभियान एजूकेशन फॉर ऑल के तहत आज मुंबई इंडियंस की टीम 18000 सुविधा से वंचित बच्चों को मैच देखने के लिए मैदान में आमंत्रित किया, रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच खेले गए मुकाबले में 18000 बच्चों ने हिससा लिया और टीम की मालकिन नीता अंबानी ने इन बच्चों का साथ दिया।



इन तमाम बच्चों के मैदान में आने से होम टीम को काफी समर्थन हासिल हुआ मैदान में नीले रंग के समर्थकों की संख्या काफी बड़ी संख्या में देखने को मिली। वहीं मैदान में अपनी टीम को समर्थन करने आए बच्चों को टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने निराश नहीं किया और टीम ने गुजरात लायंस के खिलाफा शानदार 6 विकेटों से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है।

बच्चों के समान शिक्षा के अधिकार के तहत मुंबई इंडियंस की टीम ने इन बच्चों को मैदान में मैच देखने का मौका दिया, यह पहला मौका है जब मुंबई की टीम ने इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को मैच देखने का मौका मुहैया कराया है। रिलायंस फाउंडेशन के तहत चल रही एनजीओ के तहत सुविधाओं से वंचित बच्चों को शिक्षा मुहैया कराए जाने का अभियान शुरु किया या है, जिसमें एक लाख से अधिक उन बच्चों को शिक्षा में मदद की जाती है जिनके पास मूलभूत सुविदाओं का अभाव है।

इसे भी पढ़ें- Highlights: IPL10 के सबसे महंगे खिलाड़ी ने दिखाया कमाल, जीती RPS

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने संस्था की सफलता के लिए हाल ही में ईएफए को बधाई दी थी। जो बच्चे मैच देखने आए बच्चों को एक लाख खाने के पैकेट दिए गए, इसके साथ ही उन्हें पीने का पानी के अलावा काफी कुछ खाने को मुहैया कराया गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+