एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी में पाक से भिड़ेगा भारत
ओर्डोस। दक्षिण कोरिया में खेली जा रही एशियाई चैंपियन ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई वोल्टेज मैच में भारत को जीत से कुछ भी कम किसी भी चीज की दरकार नहीं होगी। अगर भारत इस मैच में पाकिस्तान को हरा देता है तो वह फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर लेगा। टूर्नामेंट में पाक सबसे ऊपर है जबकि भारत 8 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
इस टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो टीम अभी तक एक भी मैच हारी नहीं है। टीम ने टूर्नामेंट में 4 मैच खेले हैं। जिनमें से उसे जीत मिली है जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने टूर्नामेंट में कोरिया और चीन को हराया है वहीं जापान और मलेशिया के खिलाफ अंतिम मिनटों में गोल खाकर मैच ड्रॉ पर संतोष किया। टीम के कोच माइकल नोब्स ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय युवा टीम जीत का सिलसिला जारी रखेगी। टूर्नामेंट में एक मैच हारने के बाद भी पाक टीम शीर्ष पर बरकरार है।
टूर्नामेंट में अगर फाइनल में पहुंचने की होड़ की बात की जाए तो इस लाइन में पाकिस्तान, भारत, जापान और कोरिया की टीमें हैं। पाक के 9, भारत के 8, जापान के 7 व कोरिया के 6 अंक हैं। अगर भारत यह मैच जीतता है तो पाकिस्तान के साथ फाइनल में उसका मुकाबला होगा। भारत चाहेगा कि वह इस मैच को जीतकर एक बार फिर फाइनल में पाकिस्तान के सामने आए। भारत फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इसी साल अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से मिली1-3 से मिली हार का भी हिसाब चुकता करना चाहेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications