भारत के पाक दौरे की तैयारियां जारी
लाहौर, 6 दिसम्बर: मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे कठिन हालातों के चलते यह माना जा रहा है कि भारतीय टीम अब पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। दोनों देशों की सरकारें अब कोई भी फैसला लें, लेकिन क्रिकेट बोर्ड इस दौरे की तैयारियों में अभी भी जुटे हुए हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगले महीने भारत के साथ होने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय सीरीज और एक ट्वेंटी-20 मैच की तैयारियों में जुटा है।
पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलीम अल्ताफ ने मीडिया से कहा कि दोनों देशों की सरकारों की ओर से सीरीज के आयोजन को अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है लेकिन बोर्ड अपनी तैयारियां पूरी रखेगा।
जब तक कि सीरीज को आधिकारिक रूप से रद्द करने की घोषणा नहीं हो जाती, तबतक काम जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड फिलहाल खिलाडि़यों और अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की तैयारियों पर ज्यादा जोर दे रहा है।
उधर मुंबई में हुए हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे को रद्द करने की बात तो कही है, लेकिन औपचारिक घोषणा नहीं की है।
बीसीसीआई भी अपने स्तर पर इस सीरीज को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इंग्लैउ के खिलाफ टैस्ट सीरीज को लेकर बोर्ड गंभीरता से काम कर रहा है, क्योंकि भारत में इंग्लैंड खिलाडि़यों की सुरक्षा अहम है। पाकिस्तान दौरे पर बोर्ड तभी विचार करेगा, जब सरकार की तरफ से हरी झण्डी मिल जाएगी।
गौरतलब है कि भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा 5 जनवरी से 19 फरवरी तक प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों टीमों को तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों के अलावा एक ट्वेंटी-20 मैच खेलना है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications