ईडेन गार्डंस में भारत का मैच नहीं होगा
कोलकाता का इडेन गार्डेन बेहतरीन स्टेडियमों में गिना जाता है
आईसीसी ने घोषणा की है कि कोलकाता के ईडेन गार्डंस स्टेडियम में 27 फरवरी को निर्धारित भारत-इंग्लैंड मैच नहीं होगा क्योंकि स्टेडियम तैयार नहीं है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की निगरानी टीम ने स्टेडियमों का दौरा करने के बाद कहा कि कोलकाता का ईडेन गार्डंस 27 फरवरी तक मैच के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो सकता.
टीम ने तैयारियों का जायज़ा लेने के बाद पाया कि स्टेडियम 27 फरवरी तक क्रिकेट से जुड़े कई पहलुओं, मीडिया, ब्राडकास्ट और स्पांसरशिप सुविधाओं के लिए 27 फरवरी तक तैयार नहीं हो सकता है.
आईसीसी प्रमुख हारुन लोर्गाट ने इस संबंध में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचना दे दी है और अब बीसीसीआई नए स्टेडियम का चयन करेगा.
लोर्गाट का कहना था, ''सभी स्टेडियमों के पास पर्याप्त समय था विश्व कप के मैचों की तैयारी के लिए. हम दिक्कतों को समझते हैं और समय सीमा बढ़ा भी चुके हैं लेकिन हम अब जोखिम नहीं ले सकते हैं. ''
आईसीसी ने दौरे के बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और श्रीलंका के कोलंबो, हमबनटोटा और पल्लेकेले स्टेडियम को विश्व कप मैच के आयोजन की अनुमति दे दी है.
लोर्गाट का कहना था, ''कई स्टेडियमों को निर्माण कार्य के लिए 30 नंवबर, 2010 और मैच की तैयारी के लिए 31 दिसंबर की समय सीमा दी गई थी. वो समय सीमा 25 दिसंबर तक बढ़ाई गई. हमने पिछले हफ्ते दौरा किया तो पाया कि इडेन गार्डंस मैच के लिए तैयार नहीं था. ''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
