ओपन मैराथन दिल्ली में 23 दिसंबर को
नयी दिल्ली 15 दिसंबर: राजधानी में 23 दिसंबर को लगभग दो हजार प्रतियोगी 12 लाख रूपये की कुल इनामी राशि वाले मवाना शुगर्स इंडियन ओपन मैराथन दौड का खिताब जीतने के लिए दौडेंगे.इस दौड का आयोजन वर्ष 2010 में यहां पर होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर चिह्नित किये गये रूट पर ही होगा. इस मैराथन के आयोजन से राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजक समिति और दिल्ली यातायात पुलिस को इस ट्रैक की तैयारी को परखने का मौका भी मिलेगा. मवाना शुगर्स लिमिटेड के चयरमैन सिद्धार्थ श्रीराम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मैराथन के कार्यक्रम और पुरस्कार राशि की घोषणा की.
उन्होंने बताया कि मैराथन में पहले स्थान पर रहने पुरूष और महिला एथलीटों को दो-दो लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी जबकि हाफ मैराथन के विजेताओं को 25-25 हजार रूपये मिलेंगे.
उन्होंने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इस मैराथन को आधिकारिक मान्यता दी हुयी है और दौड की निगरानी करने के लिए एएफआई के अधिकारी मौजूद रहेंगे.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications