OMG विश्वकप में विराट कोहली के साथ नहीं रह पाएंगी अनुष्का शर्मा
नई दिल्ली। विश्वकप 2015 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है ऐसे में हर क्रिकेट टीम विश्वकप के कमर तोड़ मेहनत में जुड़ गई है। लेकिन इसी बीच नये-नये नियमों ने भी खिलाड़ियों को थोड़ा हैरान-परेशान कर रखा है। जी हां दोस्तों नियम.. तो सुनिए क्रिकेट बोर्ड के हवाले से खबर आ रही है कि पिछले वर्ल्ड कप की ही तरह इस बार भी खिलाड़ियों को इतने बड़े इवेंट में एकाग्रता बनाए रखने के लिए पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ रहने की परमिशन नहीं दी जायेगी।
जिसकी वजह से शादी-शुदा खिलाड़ियों का तो पता नहीं लेकिन टीम इंडिया के सबसे हॉट लव बर्ड्स का दिल जरूर टूट सकता है। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की।
जो खबरें टीवी पर आ रही है उसके हिसाब से बीसीसीआई 44 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में खिलाड़ियों की बीवीयों को थोड़ी छूट दे भी दें लेकिन गर्लफ्रेंड्स को टीम होटेल में एक साथ ठहरने पर मनाही होगी। लेकिन खिलाड़ियों के परिवार वाले, प्रेमिका और पत्नी को आराम से विश्वकप देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि पिछले महीने खत्म हुई भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए अनुष्का शर्मा को विशेष इंतजाम के तहत बीसीसीआई ने आस्ट्रेलिया भेजा था। जिसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रेम-प्रसंग के किस्सों से केवल इंडियन मीडिया ही नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया मीडिया भी पटा हुआ था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
