वनडे रैंकिंग में रिकी पोंटिंग शीर्ष पर
दुबई, 22 दिसंबरः आईसीसी द्वारा जारी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग पहले स्थान पर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ चैपल-हैडली सीरीज में दो शतक जमाने के बाद पोंटिंग ने अन्य खिलाड़ियों से काफी फासला बढ़ा लिया. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही बल्लेबाज एंड्रयू सायमंड्स हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर सातवें नंबर पर हैं.गौरतलब है कि चैपल हैडली ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के नाम करने में पोंटिंग का बहुत बड़ा हाथ रहा. उन्होंने सीरीज में नाबाद रहते हुए 241 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-0 से जीत ली.
पोंटिंग सर्वश्रेष्ठ 832 अंकों के पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे नंबर के बल्लेबाज एंड्रयू सायमंड्स उनसे 59 अंकों की दूरी पर हैं. इस दशक में पोंटिंग से ज्यादा अंक हासिल करने वाले प्रमुख बल्लेबाजों में माइकल हसी (867), मैथ्यू हेडन (854), सौरव गांगुली (844), सनथ जयसूर्या (838) और केविन पीटरसन (834) हैं.
आईसीसी की टीम रैंकिंग में जहां भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पीछे चौथे स्थान पर है. वहीं चोटी के 10 बल्लेबाजों में भारत के एकमात्र खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर सातवें नंबर पर हैं. चोटी के 10 गेंदबाजों और पांच ऑलराउंडरों में भारत का कोई नाम नहीं है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications