Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैदराबाद टेस्ट भी ड्रा हुआ

मैक्युलम ने दोहरा शतक लगाते हुए भारत को जीत से दूर रखा.

भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट के पाँचवें और अंतिम दिन ब्रेंडन मैक्युलम और विलियम्सन की अच्छी पारियों की मदद से न्यूज़ीलैंड ने टेस्ट ड्रॉ करवा लिया.

मैक्युलम ने दोहरा शतक लगाते हुए भारत को जीत से दूर रखा.

तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ का ये दूसरा टेस्ट ड्रॉ हुआ है.

खेल के पाँचवें दिन के पहले सत्र में मैक्यूलम और विलियम्सन ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को सुरक्षित स्थिति तक पहुँचा दिया.

लंच के बाद हरभजनसिंह ने विलियम्सन को 69 के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.

लेकिन तब विलियम्सन और मैक्यूलम ने पाँचवें विकेट के लिए 124 रन जोड़े दिए थे.

इसके बाद मे मैक्यूलम ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक पूरा किया. उन्हें 225 रनों के निजी स्कोर पर श्रीसंत ने आउट किया.

चायकाल तक न्यूजीलैंड की बढ़त 326 रनों तक हो गई थी और उसका स्कोर था आठ विकेट के नुक़सान पर 448.

न्यूज़ीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने न्यूज़ीलैंड की पारी घोषित करके भारत के सामने 30 ओवरों में 327 रनों का लक्ष्य रखा.

भारतीय बल्लेबाज़ों ने कुछ देर बल्लेबाज़ी की और वीरेंदर सहवाग ने तेज अर्धशतक लगाया.

सहवाग के अर्धशतक पूरा करते ही दोनों कप्तानों की सहमति से टेस्ट मैच को नियमित समय से कुछ देर पहले ड्रॉ घोषित कर दिया गया.

सहवाग 54 और गौतम गंभीर 14 रनों पर नाबाद रहे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+