फ़ॉलोऑन बचाने में सफल भारत
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ बंगलौर टेस्ट में भारत फ़ॉलोऑन बचाने में सफल रहा है. द्रविड़ ने सर्वाधिक 51 रन बनाए. जबकि जॉनसन ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए.
सहवाग के बाद राहुल द्रविड़ और कुछ हद तक सौरभ गांगुली ने भारत की लाज बचाने में मदद की. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर फिर नाकाम रहे और सिर्फ़ 13 रन बनाकर चलते बने.
जबकि वीवीएस लक्ष्मण अपना खाता भी नहीं खोल पाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल हसी के शतकों की बदौलत 430 रनों का स्कोर खड़ा किया था.
जवाब में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर उसका स्कोर था बिना किसी विकेट के नुक़सान पर 68 रन. लेकिन तीसरे दिन के खेल की शुरुआत से ही भारत जैसे बैक फ़ुट पर आ गया और विकेट धड़ाधड़ गिरने लगे. भारत का स्कोर जब 70 रन था, गौतम गंभीर आउट हो गए.
उन्होंने 21 रन बनाए. सलामी जोड़ी टूटने का असर ऐसा हुआ कि सहवाग भी थोड़ी देर बाद पवेलियन लौट गए. सहवाग ने 45 रनों की पारी खेली.
नाकामी
सचिन तेंदुलकर जब पिच पर उतरे तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 76 रनों की आवश्यकता थी. लेकिन सचिन फिर ऐसा करने में नाकाम रहे और सिर्फ़ 13 रन बनाकर आउट हो गए.
द्रविड़ ने अर्धशतक लगाया
भारत को सबसे तगड़ा झटका उस समय लगा जब वीवीएस लक्ष्मण बिना खाता खोले आउट हो गए. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों में मिचेल जॉनसन सबसे ज़्यादा ख़तरनाक साबित हो रहे थे. उन्होंने सहवाग, सचिन और लक्ष्मण को आउट किया.
लक्ष्मण के बाद द्रविड़ और गांगुली ने पारी संभालने की जी-तोड़ कोशिश की. लेकिन पिच पर टिके रहना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा था. द्रविड़ ने अपना अर्धशतक तो पूरा किया लेकिन जल्द ही वे भी आउट हो गए. 51 रन के निजी स्कोर पर उन्हें शेन वॉटसन ने पवेलियन भेजा. धोनी माइकल क्लार्क की स्पिन गेंद पर गच्चा खा गए और नौ रन बनाकर आउट हो गए.
गांगुली एक छोर पर टिके हुए थे लेकिन वे ज़रूरत से ज़्यादा संभल कर खेल रहे थे. आख़िर उनका भी धैर्य टूटा और वे 47 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट भी जॉनसन को मिला. लेकिन तब तक भारत ने फ़ॉलोऑन बचा लिया था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल जॉनसन ने चार विकेट लिए. ब्रेट ली, शेन वॉटसन और माइकल क्लार्क को एक-एक विकेट मिले.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications