'विराट कोहली के नेतृत्व में हम अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकते'
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992 टेस्ट श्रंखला और उसके बाद विश्व कप में भारत की अगुवाई करने वाले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए कहा है कि हमारी क्रिकेट टीम अच्छा क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भले ही धोनी के चोटिल होने के कारण कार्यवाहक कप्तान बनाए विराट कोहली के लिए एक कड़ी परीक्षा बताई जा रही है लेकिन हमें इस युवा खिलाड़ी की क्षमता का आकलन नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि धोनी के चोट लग जाने के कारण विराट कोहली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में होने जा रहे मैच में विराट कोहली की नेतृत्व क्षमता को आंकना ठीक नहीं है बल्कि उन्हें अपने काम का मजा लेने दो औऱ उनके बल्ले को जवाब देने दीजिए।
बेहतर है टीम अभी
अजहर ने कहा कि अभी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया टीम की तुलना में काफी बेहतर दिखाई दे रही है। हमारी टीम बेहतर है औऱ भारत को टेस्ट श्रंखला जीतनी चाहिए। हमारी टीम काफी अच्छी है, ऐसे में अगर हमारी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं जीत पाती है तो मुझे निराशा होगी। मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया की टीम उतनी मजबूती के साथ आएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
