सहवाग के दोहरे शतक से लाज बची

By Staff
वीरेंदर सहवाग के दोहरे शतक की बदौलत श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम पहली पारी में सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल हो पाई.

गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की है. श्रीलंका ने ताज़ा समाचार मिलने तक एक विकेट के नुक़सान पर 126 रन बना लिए हैं.

सलामी बल्लेबाज़ माइकल वैन्डॉर्ट सिर्फ़ चार रन बनाकर ज़हीर ख़ान की गेंद पर आउट हो गए. लेकिन उसके बाद से मलिंडा वर्नपुरा और कुमार संगकारा डटे हुए हैं. दोनों ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है.

भारतीय पारी के स्टार रहे सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग. जिन्होंने 329 में से 201 रन ख़ुद बनाए.

वीरेंदर सहवाग के अलावा शुरू में गौतम गंभीर और बाद में वीवीएस लक्ष्मण ही चल पाए. बाक़ी कोई भी खिलाड़ी पिच पर ज़्यादा देर टिक नहीं पाया.

श्रीलंका की ओर से एक बार फिर बड़ी ख़तरा साबित हुए अजंता मेंडिस. एशिया कप के फ़ाइनल से उन्होंने भारतीय टीम को परेशान करने का जो सिलसिला शुरू किया वो अभी तक जारी है.

उन्होंने भारत के छह खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. मुरलीधरन और चमिंडा वास को दो-दो विकेट मिले.

भारतीय पारी

टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने चार विकेट पर 214 रन से आगे खेलना शुरू किया. उस समय वीरेंदर सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण पिच पर थे.

अजंता मेंडिस ने लिए छह विकेट लिए

दोनों ने संभल कर खेलना शुरू किया और रन भी जोड़े. लेकिन अच्छा खेल रहे वीवीएस लक्ष्मण एक ख़राब शॉट पर पवेलियन लौट गए. सहवाग और लक्ष्मण के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई.

लक्ष्मण ने 39 रन बनाए. उसके बाद एक बार फिर खिलाड़ियों के आउट होने का सिलसिला शुरू हो गया. दूसरे छोर से वीरेंदर सहवाग डटे थे लेकिन दूसरे छोर से धड़ाधड़ विकेट गिर रहे थे.

एक समय तो ऐसा लग रहा था कि शायद सहवाग अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाए. लेकिन सहवाग ने संभल कर खेलते हुए दोहरा शतक पूरा किया.

भारतीय पारी में सहवाग के नाबाद 201 रन के अलावा गौतम गंभीर ने 56 और वीवीएस लक्ष्मण ने 39 रन बनाए.

राहुल द्रविड़ ने दो, सचिन तेंदुलकर ने पाँच, सौरभ गांगुली ने शून्य, दिनेश कार्तिक सात, अनिल कुंबले चार, हरभजन सिंह एक, ज़हीर ख़ान दो रन बनाए. ईशांत शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

Story first published: Friday, August 1, 2008, 15:36 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+