For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत पर फॉलोऑन का खतरा

By Staff
बेंगलुरू, 11 अक्टूबर: पिछली सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ धुआंधार बल्‍लेबाजी करने वाले वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर, ब्रायन लारा के सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड के करीब सचिन तेंदुलकर और टेस्‍ट के एक्‍सपर्ट माने जाने वाले वीवीएस लक्ष्‍मण व राहुल द्रविण। इनमें से कोई भी दिग्‍गज भारतीय पारी को संभाल नहीं सका। आलम यह है कि भारतीय टीम के ऊपर अब फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है।

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट मैच में भारतीय बल्‍लेबाज कंगारुओं की गेंदों के आगे ढेर हो गये हैं। अब केवल अंतिम सीरीज खेल रहे सौरव गांगुली और मध्‍यमक्रम के बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पर स्‍कोर का दारोमदार है।

भोजन काल के बाद शुरू हुई पारी में गांगुली 25 रन पर खेल रहे हैं, जबकि धोनी के बल्‍ले से अबतक 6 रन निकले हैं। पहली पारी में खेलते हुए ऑस्‍ट्रेलिया ने 430 रन बनाये हैं। भोजन काल के पहले की बात करें तो तब तक अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर भारत ने 133 रन बना लिए हैं।

भारतीय टीम पर से फालोऑन का खतरा टला नहीं है। ऐसे में गांगुली और द्रविड़ को खेवनहार की भूमिका निभानी होगी। इससे पहले, दूसरे दिन के अपने स्कोर बिना नुकसान 68 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने पहले सत्र के पहले घंटे में ही अपने तीन शुरुआती विकेट गंवा दिए।

मिशेल जानसन की अगुआई में आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने एक घंटे के खेल में ही भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे दिन नाबाद लौटने वाले गौतम गंभीर (21) जहां अपने पुराने स्कोर में एक रन जोड़कर ब्रेट ली के शिकार बने वहीं वीरेंद्र सहवाग (45) जानसन की गेंद पर मैथ्यू हेडन के हाथों लपके गए।

सहवाग और गंभीर की विदाई के बाद भारत की उम्मीदें राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे कद्दावरों पर आकर टिक गईं लेकिन सचिन ने भी निराश किया और मात्र 13 रन बनाकर जानसन की गेंद पर कैमरून व्हाइट के हाथों लपके गए।

वी.वी.एस. लक्ष्मण को तो जानसन ने खाता भी खोलने का मौका नहीं दिया। जानसन ने तीन विकेट झटके हैं जबकि एक विकेट ली के खाते में गया है। वहीं राहुल द्रविड़ 51 रन पर शेन वॉटसन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+