For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL: अंपायरों ने की बड़ी गलती, हार सकता था मुंबई इंडियंस!

आईपीएल का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन खराब अंपायरिंग उस जादू को कम करने का काम कर रही है। पढ़िए क्या है पूरा मामला?

जहां एक तरफ आईपीएल के रंग में हर कोई रंगा है तो वहीं अंपायर उस रंग को फीका करने की थोड़ी सी भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले कई मौकों पर गलत अंपायरिंग की शिकायतें लगातार सामने आई हैं। बुधवार को मंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए कड़े मुकाबले में अंपायरों की बड़ी चूक सामने आई है। अंपायरों की इस गलती का खामियाजा मुंबई इंडियंस को भुगतना पड़ सकता था।

वार्नर खेलते रहे, अंपायरों को पता ही नहीं चला!

वार्नर खेलते रहे, अंपायरों को पता ही नहीं चला!

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में सीके नंदन और नितिन मेनन अंपायरिंग कर रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद टीम पहले बैटिंग कर रही थी। जसप्रीत बुमराह के छठे ओवर की अंतिम गेंद पर हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने थर्ड मैन बाउंड्री पर चौका जड़ा जिसके बाद बॉलिंग करने आए मिशेल मैकलेनाघन के अगले ओवर की पहली गेंद का सामना भी वार्नर ने ही किया। जोकि मैच के नियमों के विपरीत है।

टीवी अंपायर भी रहे खामोश!

टीवी अंपायर भी रहे खामोश!

मैदानी अंपायर सीके नंदन और नितिन मेनन की इस गलती को किसी ने नोटिस नहीं किया और मैच चलता रहा। इसमें भी चौंकाने वाली बात यह रही की इस बात की भनक टीवी अंपायर को भी नहीं पड़ी। उस समय टीवी अंपायरिंग वाईसी बद्री कर रहे थे।

तो हार सकता था मुंबई इंडियंस!

तो हार सकता था मुंबई इंडियंस!

आईपीएल में एक गेंद और एक गलती पूरे खेल का रुख बदल सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। हैदराबाद को 2016 का आईपीएल जिताने में वार्नर का सबसे अहम योगदान रहा। कल के मैच भी वार्नर तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे। जब अंपायरों से यह गलती हुई तब वार्नर 22 गेंदों में 27 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। हालांकि वार्नर हरभजन द्वारा फेके जा रहे 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर कैच आउट हो गए लेकिन इस बीच उन्होंने तेज तर्रार पारी खेतले हुए अपने स्कोर में 22 रनों का इजाफा कर लिया था।

आईपीएल में जारी है खराब अंपायरिंग!

आईपीएल में जारी है खराब अंपायरिंग!

इंडियन प्रीमियर लीग में भारतीय अंपायरों का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है और एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि इसी मैदान पर पिछले मैच में इन्हीं दोनों मैदानी अंपायरों ने मुंबई इंडियन्स के दो बल्लेबाजों को गलत आउट दिया था। जिसके बाद अंपायरों की खूब आलोचना हुई थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+