धमाकों के बावजूद बेखौफ हैं कंगारू
मेलबर्न, 30 सितम्बर: एक तरफ अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेली जानी है, दूसरी ओर देश के विभिन्न शहरों में धमाकों का सिलसिला। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेखौफ हैं। वो इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत द्वारा मुहैया करायी जाने वाली सुरक्षा पर पूरा भरोसा है।
नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 29 अक्टूबर को खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के दौरान आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को बाहर आने-जाने की पूरी छूट होगी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुताबिक खिलाड़ियों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी। वे मनमुताबिक कहीं भी आ और जा सकते हैं। विदेश और व्यापार विभाग ने भी इसकी इजाजत दे दी है।
तीसरे टेस्ट के मेजबान दिल्ली व जिला क्रिकेट बोर्ड (डीडीसीए) के अधिकारी हालांकि इस बात को लेकर आशंकित हैं कि यह मैच कहीं और स्थानांतरित किया जा सकता है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सीए फिलहाल श्रंखला के कार्यक्रम में किसी तरह के बदलाव के मूड में नहीं हैं।
चार मैचों की टेस्ट श्रंखला के लिए भारत पहुंची आस्ट्रेलियाई टीम जयपुर में एक सप्ताह बिताने के बाद हैदराबाद पहुंच चुकी है। यहां वह बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी और फिर बेंगलुरू रवाना हो जाएगी। पहला टेस्ट मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नौ अक्टूबर से खेला जाएगा।
गौरतलब है कि सितम्बर माह में निर्धारित आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में सुरक्षा के अभाव को देखते हुए खेलने से मना कर दिया था। उस दौरान एक ओर पाकिस्तान में टा्फी प्रस्तावित थी और विभिन्न जिलों में बम विस्फोट की घटनाएं हुईं। यही नहीं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भी पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था1

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications