धोनी के 'धमाके' और सुंदर की 'अतिसुंदर गेंदबाजी' से IPL फाइनल में पहुंची पुणे

दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में नंबर वन टीम रही। उसने 14 में से 10 मैच जीते जबकि पुणे की टीम दूसरे नंबर पर रही थी। इससे पहले पुणे ने 14 में से 9 मैच जीते थे। दोनों टीमों के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर थी जिसमें पुणे ने बाजी मारी और फाइनल में प्रवेश कर गई। वहीं अब मुंबई इंडियंस को फाइनल के लिए एक और मौका मिलेगा। उसे अब एलिमिनेटर राउंड की विजेता टीम से 19 मई को भिड़ना होगा। आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 17 मई को एलिमिनेटर राउंड का मुकाबला होगा।

हेड-टू-हेडः-
मुंबई और पुणे की टीमें अब तक कुल 4 बार आमने-सामने आई हैं। जिसमें पुणे ने तीन मैंचों में जीत हासिल की है जबकि एक मैं उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन की बात करें तो पुणे इकलौती टीम है जिसने मुंबई को दोनों बार हराया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए।

जवाब में 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी और उसे पुणे के हाथों 20 रनों के करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पढ़ें मैच का लाइव अपडेटः-

  • पुणे ने मुंबई को 20 रनों से हराया
  • मैक्लेनाघन आउट, ठाकुर ने लिया विकेट
  • कर्ण शर्मा आउट, उनादकट की गेदं पर धोनी ने लपका कैच
  • मुंबई का सातवां विकेट गिरा, फिफ्टी बनाकर पार्थिव पटेल आउट
  • क्रुनाल पांड्या आउट, एसएन ठाकुर ने लिया विकेट
  • मुंबई का पांचवा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या आउट, फरग्यूसन ने लिया विकेट, 10 गेंदों में बनाए 14 रन
  • मुंबई का चौथा विकेट गिरा, सस्ते में निपटे पोलार्ड, सुंदर ने भेजा पवेलियन
  • मुंबई की हालत खस्ता, रोहित शर्मा के बाद रायडू भी आउट, सुंदर की गेंद पर स्मिथ ने लपका कैच
  • मुंबई को लगा बड़ा झटका, सिमंस के बाद रोहित शर्मा भी आउट, वाशिंगटन सुंदर ने लिया विकेट
  • मुंबई को लगा पहला झटका, सिमंस रन आउट, 13 गेंदों में बनाए 5 रन।
  • 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई
  • धोनी की धमाकेदार बैटिंग, 26 गेंद में बनाए 40 रन
  • पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए मनोज तिवारी
  • मनोज तिवारी की फिफ्टी, पुणे का स्कोर 18 ओवर के बाद 121/3
  • पुणे को लगा तीसरा झटका, फिफ्टी बनाकर रहाणे आउट, कर्ण शर्मा ने किया LBW, 43 गेंदों में बनाए 56 रन।
  • रहाणे के आईपीएल में 3000 रन पूरे, 104 मैचों में पूरे किए रन।
  • रहाणे की फिफ्टी से संभली पुणे की पारी, 39 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
  • पुणे ने पावर प्ले में बनाया अपना सबसे कम स्कोर, 33 रन बनाकर खोए 2 महत्वपूर्ण विकेट
  • पुणे की हालत खस्ता, कप्तान स्टीव स्मिथ को मलिंगा ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच लपकवाकर भेजा पवेलियन।
  • पहले ही ओवर में गिरा पुणे का विकेट, राहुल त्रिपाठी को मैक्लेनाघन ने किया बोल्ड।
  • मंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
  • मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):- पार्थिव पटेल (विकेट कीपर), लेंडल सिमंस, रोहित शर्मा (कप्तान), अंबाती रायडू, क्रुनाल पंड्या, किरॉन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, मिशेल मैक्लेनाघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रित बूमरा
  • राइजिंग पुणे सुपरजायंट (प्लेइंग इलेवन):- अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मनोज तिवारी, एमएस धोनी (विकेट कीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, डैनियल क्रिस्चियन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, एडम जंपा।


खबरों मेंः-
पुणे के लिए बुरी खबर है। आईपीएल 10 के सबसे महंगे और शानदार परफॉर्मर रहे इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आईपीएल छोड़कर वापस अपने देश जा चुके हैं। इसके अलावा इमरान ताहिर पहले ही वापस जा चुके हैं।

क्या आप जानते हैंः-

  • मुंबई का पहली विकेट के लिए साझेदारी औसत 38.21 है जोकि तीसरा सबसे खराब है। वहीं इसके अलावा पुणे की भी पहले विकेट के लिए साझेदारी औसत 25.64 दिल्ली (20.21) के बाद दूसरा सबसे खराब औसत है।
  • पहले चार मैचों के बाद पुणे की डेथ ओवरों में 13.00 की इकॉनमी रेट थी। जबकि पिछले 10 मैचों में यह सिर्फ 8.03 है।
  • पुणे ने इस सीजन में 96 विकेट लिए हैं। जोकि किसी टीम द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं।
  • पुणे का सभी टीमों से अच्छा गेंदबाजी औसत (22.55) है। पुणे इकलौती टीम है जिसने प्रति ओवर 8 रनों से कम खर्च किए हैं।
  • स्टीव स्मिथ ने आठ मैचों में मुंबई के खिलाफ 57.80 के औसत से रन बनाए हैं। मुंबई के विनय कुमार एकमात्र बॉलर हैं जिन्होंने स्मिथ को एक से अधिक बार आउट किया है।
  • रोहित शर्मा ने पुणे के बॉलर डेनियल क्रिश्चियन की 28 गेंदों पर 13.71 पर ओवर के औसत से 64 रन बनाए हैं।
  • धोनी ने पिछले 26 अप्रैल से 4 नंबर पर बैटिंग नहीं की।

Story first published: Tuesday, May 16, 2017, 19:32 [IST]
Other articles published on May 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+