Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्‍लैंड टीम में आक्रमकता चाहते हैं मूर्स

नई दिल्ली, 16 नवंबर: राजकोट में भारतीय क्रिकेट टीम से करारी शिकस्‍त मिलने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच पीटर मूर्स अब अपनी टीम का मनोबल ऊंचा करने में जुटे हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत को पराजित करने के लिए उनकी टीम को हर हाल में आक्रामक होना होगा।

मीडिया से बातचीत में मूर्स ने कहा कि राजकोट में इंग्‍लैंड टीम थोड़ी ढीली नजर आ रही थी। दूसरा मुकाबला जीतने के लिए हमें आक्रामक होने की जरूरत है। इसके बगैर हमारा काम नहीं चल सकता क्योंकि यह मैच हारने के बाद हम सचमुच दबाव में आ सकते हैं।

उन्‍होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी टीम आक्रामक होकर खेलने के कारण ही जीती थी। हमें दोबारा उसी रूप में आना होगा। हमें हालात को अपने पक्ष में ढलने का इंतजार नहीं करके उसे अपने हिसाब से ढालना होगा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इससे पहले इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम ऐसा कर चुकी है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+