भारत विश्व पुरुष स्कवैश चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचा
चेन्नई 10 दिसंबर: भारत ने कल यहां बड़ा उलटफेर करते हुए वेल्स को 3-0 से हरा दिया और तीन बार के विजेता इंग्लैंड के साथ आई सी एल 21वीं विश्व पुरुष स्क्वैश टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली.
पिछले चैम्पियन इंग्लैंड ने जर्मनी को 3-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया था, जबकि भारत के नंबर एक खिलाडी सौरभ घोषाल ने एलेक्स ग्राफ को 10-11, 11-7, 11-3, 11-0 से परास्त किया. पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन रित्विक भट्टाचार्य ने 37 वर्षीय डेविड इवांस को 11-6, 11-10 से मात दी, तथा सिद्धार्थ सुचडे ने जेथ्रो बिन्स को 11-8, 11-7 से परास्त किया.
पाकिस्तान को हालैंड के हाथों 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी. उसके शीर्ष खिलाड़ी आमिर खान और मंसूर जमां अपने-अपने मुकाबले गंवा बैठे. हालांकि फरहान महबूब ने पेद्रो स्वीरतमैन को 11-7, 11-7 से मात दी.
इससे पहले इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्राप ने टिम वेबर को सिर्फ 28 मिनट में 11-6, 11-2, 11-8 से धुन दिया, लेकिन निक मैथ्यू को साइमन रोजनर की चुनौती को 11-4, 11-6, 11-10 से तोड़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ी. आखिरी मैच में ली बीचिल ने मार्टिज डामेन को सिर्फ 13 मिनट में 11-1, 11-7 से हरा कर इंग्लैंड को 3-0 से जीत दिला दी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
