रूस एवं आर्मेनिया के मध्य परमाणु समझौता

By Staff
मास्को 7 फरवरी: रूस और सोवियत संघ के पूर्व गणराज्य आर्मेनिया ने साईबेरिया स्थित अंतरराष्ट्रीय यूरेनियम संवर्द्धन केन्द्र के लिये आज परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किये.

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री सर्ज सर्ग्सयान और रूस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव के बीच हुये वार्ता के बाद इस समौते पर हस्ताक्षर किये गये. श्री जुबकोव अभी आर्मेनिया की यात्रा पर हैं.

दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच वार्ता होने के बाद रूस के परमाणु प्रमुख सेरगई किरीयेंको ने रिया नोवोस्ती संवाद समिति से कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिससे परमाणु अप्रसार में आर्मेनिया के शामिल होने का माहौल बनेगा. उन्होंने बताया कि इसके तहत दोनों देश एक संयुक्त उपक्रम बनायेगा और आर्मेनिया में यूरेनियम का उत्पादन करेगा.

आर्मेनिया में 60 हजार मैट्रिक टन से अधिक यूरेनियम होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि संयुक्त उपक्रम में दोनों देशों की भागीदारी 50-50 प्रतिशत की होगी. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त रूस आर्मेनिया में तीन अरब डालर का निवेश करेगा. आर्मेनिया के अंगरस्क में 2013 में यूरेनियम संवर्द्धन का काम शुरू हो जायेगा.

Story first published: Thursday, February 7, 2008, 13:53 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+