For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MIvsKKR: कोलकाता को 6 विकेट से रौंदकर फाइनल में पहुंची मुंबई

मुंबई इंडियस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल सीजन 10 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। पढ़ें इस करो या मरो मुकाबले के लाइव अपडेट।

मुंबई और कोलकाता के बीच करो या मरो का मुकाबला था। अब मुंबई 21 मई को पुणे से फाइनल खेलेगी। वैसे आपको बता दें कि दोनों टीमें दो-दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।


हेड-टू-हेडः- कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 20 मुकाबले हुए हैं जिसमें मुंबई को खासी बढ़त हासिल है। मुंबई ने कोलकाता को 20 में से 15 बार हराया है। जबकि 5 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अगर इस सीजन की बात करें तो कोलकाता को दोनों बार मुंबई के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.5 ओवर में 107 रनों पर ऑल आउट हो गई। केकेआर ने मुंबई को जीते के लिए 108 रनों का लक्ष्य दिया।

जवाब में 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर 14.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका मुकाबला 21 मई को पुणे से हैदराबाद में होगा।

पढ़ें मैच का लाइव अपडेटः-

  • मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया
  • मुंबई का चौथा विकेट गिरा, कप्तान रोहित शर्मा आउट
  • मुंबई का स्कोर 10 ओवर के बाद 64/3
  • मुंबई की खराब शुरूआत, तीसरा विकेट गिरा, रायडू को चावला ने किया बोल्ड
  • मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, पार्थिव पटेल आउट, उमेश यादव ने लिया विकेट
  • मुंबई को लगा पहला झटका, सिमंस को चावला ने किया LBW आउट
  • कोलकाता ने मुंबई को जीते के लिए दिया 108 रनों का लक्ष्य
  • कोलकाता का 10वां विकेट गिरा, मलिंगा ने अंकित राजपूत को किया बोल्ड
  • कोलकाता का 9वां विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव आउट, बुमराह ने लिया विकेट
  • 100 रनों पर गिरा केकेआर का 8वां विकेट, कुल्टर नाइल आउट
  • कोलकाता को लगा सातवां झटका, पीयूष चावला आउट, जॉन्सन ने लिया विकेट
  • कोलकाता का छठा विकेट गिरा, जग्गी आउट, कर्ण शर्मा ने लिया विकेट
  • ताश के पत्तों की तरह ढही केकेआर, पांचवा विकेट गिरा, ग्रांडहॉम को कर्ण शर्मा ने भेजा पवेलियन
  • संकट में केकेआर, चौथा विकेट गिरा, कप्तान गंभीर आउट, कर्ण शर्मा ने लिया विकेट
  • संकट में केकेआर, तीसरा विकेट गिरा, उथप्पा भी आउट, बुमराह ने किया एवबीडब्ल्यू
  • कोलकता की खराब शुरूआत, सुनील नरेन भी आउट, कर्ण शर्मा की गेंद पर हुअ स्टंप आउट
  • कोलकता का पहला विकेट गिरा, क्रिस लिन आउट, बुमराह की गेंद पर पोलार्ड ने लपका कैच
  • मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):- क्रिस लिन, सुनील नरेन, गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा (विकेट कीपर), इशंक जग्गी, सूर्यकुमार यादव, कॉलिन डे ग्रैंडहाम, नाथन कोल्टर-नाइल, पीयूष चावला, उमेश यादव, अंकित राजपूत।
  • मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):- लेन्डल सीमन्स, पार्थिव पटेल (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), अंबाती रायुडू, किरॉन पोलार्ड, हरदिक पांड्या, कृनाल पांड्या, कर्ण शर्मा, मिशेल जॉनसन, जसप्रित बूमरा, लसिथ मलिंगा।


क्या आप जानते हैंः-


  • मुंबई ने आईपीएल में 20 मैचों में 15 बार केकेआर को हराया है जोकि किसी टीम द्वारा सर्वाधिक है। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ पिछले पांच मैचों में भी जीत दर्ज की है।
  • मुंबई ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए पिछले 9 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है। मुंबई ने केवल एक ही प्ले-ऑफ मैच 2012 में यहां खेला था जिसमें उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
  • गौतम गंभीर अगर 14 रन और बना लेते हैं तो वह लगातार 4 सीजन में 500 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले ये कारनामा विराट कोहली और डेविड वार्नर के नाम है।
  • प्ले-ऑफ / नॉकआउट में कम से कम 100 गेंदों का सामना करने वालों में कीरोन पोलार्ड का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट 171.88 है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+