विश्वनाथन आनंद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
चेन्नई, 14 नवंबरः दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने वाले और शतरंज की दुनिया के शहंशाह कहलाने वाले भारतीय सुपर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा संचालित निजी शिक्षण संस्थान सत्यभामा विश्वविद्यालय मंगलवार को आयोजित विशेष दीक्षांत समारोह में आनंद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया.डिग्री स्वीकार करते हुए आनंद ने कहाः मेरी उपलब्धियों का एकमात्र कारण खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रतिबद्धता है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वह सफलता की ऊँचाइयाँ छूने की मंशा के साथ पढ़ाई करें. विश्वविद्यालय के कुलपति जेपियार ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि देश को गौरवांवित करने वाले आनंद को उन्होंने सबसे पहले डाक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया है.
इस अवसर पर जानेमाने नैनो टेक्नोलाजिस्ट प्रोफेसर विजय को भी डाक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications