वेस्ट इंडीज़ में हो रहे तीसरे टी-20 क्रिकेट विश्व कप में मुक़ाबला श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे की टीम में हो रहा है.
ताज़ा स्कोर के लिए यहां क्लिक करें
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया. शुरूआत में ही उसे तिलकरत्ने दिलशान के विकेट से हाथ धोना पड़ा लेकिन दूसरी ओर महेला जयवर्धने जम कर खेले और शतक बनाया.
श्रीलंका ने अपनी पारी में सात विकेट के नुक़सान पर 173 रन बनाए और ज़िम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य रखा है.
ज़िम्बाब्वे ने जवाब में एक ओवर में बिना किसी नुक़सान के चार रन बनाए थे कि बारिश के कारण मैच रोक देना पड़ा.