विश्व कप की सुरक्षा पर आईसीसी आश्वस्त
मोहाली, 22 दिसम्बर: हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों ने पाकिस्तान में प्रस्तावित क्रिकेट के कई आयोजनों को निगल लिया। यही नहीं भारत में चल रही भारत-इंग्लैंड सीरीज पर भी संकट मंडराया। ऐसे में क्रिकेट विश्वकप 2011 में सुरक्षा को लेकर कई प्रकार के कयास लगाये जा रहे हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस पर पूरी तरह आश्वस्त है।
आईसीसी के अध्यक्ष डेविड मोर्गन क्रिकेट विश्व कप के सफल आयोजन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे।
मीडिया से बातचीत के दौरान मोर्गन ने कहा कि अगले विश्व कप में सुरक्षा को लेकर चिंता कायम रहेगी लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि भारत और उसके सहमेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका सफलतापूर्वक इसके आयोजन को अंजाम देंगे। भारत में क्रिकेट पर कोई संकट नहीं है।
मोर्गन ने कहा कि केविन पीटरसन और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टेस्ट सीरीज के लिए भारत लौटकर सराहनीय काम किया है। खेल किसी भी हालत में नहीं रुकना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications