ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ कैटिच का अर्धशतक
दिल्ली टेस्ट में भारत के 613 रनों के विशाल स्कोर का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सधी शुरुआत की है. अभी तक कोई विकेट नहीं गिरा है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ कैटिच ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक अर्धशतक भी जड़ दिया है. कैटिच का टेस्ट करियर में यह 10वाँ अर्धशतक है.
गुरुवार को गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण की बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 613 रन बनाकर घोषित की थी. जवाब में दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गँवाए 50 रन बनाए थे. इस वक्त मैथ्यू हेडन साइमन कैटिच बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.
दूसरे दिन के खेल का आकर्षण रहे गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण. दोनों ने शानदार दोहरा शतक लगाया. गंभीर का ये पहला दोहरा शतक था, तो लक्ष्मण का दूसरा. भारत इस टेस्ट क्रिकेट श्रंखला में ऑस्ट्रेलिया से 1-0 से आगे चल रहा है.
भारतीय पारी
भारत की पहली पारी में गौतम गंभीर ने 206, वीवीएस लक्ष्मण ने 200, सचिन तेंदुलकर ने 68, अनिल कुंबले ने 45, ज़हीर ख़ान ने 28 और महेंद्र सिंह धोनी ने 27 रनों की पारी खेली.
दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ उस समय भारत का स्कोर था तीन विकेट के नुक़सान पर 296 रन. उस समय गौतम गंभीर 149 पर और वीवीएस लक्ष्मण 54 रन पर नाबाद थे.
दोनों ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन जारी रखा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 288 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. सबसे पहले आउट हुए गौतम गंभीर. दोहरा शतक लगाने के बाद वे ज़्यादा देर नहीं टिक पाए और 206 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
उन्हें शेन वॉटसन ने आउट किया. सौरभ गांगुली सिर्फ़ पाँच रन बना पाए. तो धोनी ने फटाफट 27 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ी. इसके बाद कप्तान अनिल कुंबले ने 45 फटाफट रन बनाए.
ज़हीर ख़ान ने भी 28 रनों की पारी खेली. वीवीएस लक्ष्मण ने अपना दोहरा शतक पूरा किया और इसके बाद कप्तान कुंबले ने पारी समाप्त घोषित कर दी. पहले दिन भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 68 रनों की पारी खेली थी.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल जॉनसन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. शेन वॉटसन को दो विकेट मिले हैं. एक विकेट ब्रेट ली और एक विकेट साइमन कैटिच के खाते में गया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications