Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 8 नीलामी: किसको क्या मिला?

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के लिए सोमवार को नीलामी हुई। युवराज सिंह को जहां दिल्ली डेयरडेविल्स ने रिकार्ड 16 करोड़ रुपये में हासिल किया वहीं दिनेश कार्तिक के लिए आरसीबी की ओर से 10.5 करोड़ रुपये की बोली लगी। हाशिम अमला तथा कुमार संगकारा को कोई खरीददार नहीं मिला।



युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले साल 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस साल उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। आपको बता दें कि अगले दो सप्ताह ट्रेडिंग विंडो रहेंगे। सोमवार की नीलामी में शामिल खिलाड़ी इस विंडो में शामिल नहीं होंगे जबकि बाकी के खिलाड़ियों का आदान-प्रदान टीमें कर सकती हैं।

देखें किसे क्या मिला :

क्रिकेटरों की सूची और कितने में बिके-

मिशेल मैकलनगन को मुंबई इंडियस ने 30 लाख में खरीदा।
एबॉट तो सीएसके ने 30 लाख में खरीदा।
डेविड वीसे को आरसीबी ने 2.8 करोड़ में खरीदा।
ब्रेड होज को केकेआर ने 50 लाख में लिया।

प्रज्ञान ओझा को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख में लिया।
राहुल शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख में लिया।
सियान एबॉट को आरसीबी ने 1 करोड़ में लिया।
ज्यदेव उनादकट को दिल्ली ने 1.1 करोड़ में लिया।
न्यूजीलैंड को टेरेंट बोल्ट को सनराइसर्स ने 3.8 करोड़ में लिया।
प्रवीण कुमार को सनराइसर्स ने 2.2 करोड़ में लिया।
क्रिस मोरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 1.4 करोड़ में लिया।
डैरेन स्वामी को आरसीबी ने 2.8 करोड़ में लिया
लक्ष्मी रतन शुक्ल सनराइसर्स में 30 लाख में गये।
रवि बोपारा को सनाइसर्स ने 1 कराड़ में लिया।
न्यूजीलैंड के जेम्स नीशाम, को केकेआर ने 30 लाख में लिया।
माइकल हस्सी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 करोड़ में लिया।
एस बद्रीनाथ को आरसीबी ने 30 लाख में लिया।
दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ में खरीदा।
एंजेलो मैथ्यूज़ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 7.5 करोड़ में लिया।
इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन को 1.5 करोड़ में सनराइसर्स हैदराबाद ने लिया।
एरोन जे फिंच को मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में लिया।
अमित मिश्रा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.5 करोड़ में लिया।
केविन पीटरसन को सनराइसर्स ने 2 करोड़ में लिया।केन विलियमसन्स को सनराइजर्स ने 6 लाख में लिया।
मुरली विजय को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़ में लिया।

ख‍िलाड़ी जिन्हें नहीं मिले खरीददार

जीवन मेंडिस
एलबी मारकल
मैकुलम
हाश‍िम अमला
मार्लोन सेम्युल्स
शेलडन काटरल
ज़ॉन थेआन

तिलकरत्ने दिलशान
कुसल जनित परेरा (श्रीलंका)
दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज)
ब्रेंडेन टेलर (जिम्बाब्वे)
मैथ्यू वाडे
ल्यूक रोंची (न्यूजीलैंड)
मोर्ने वान वाइक (साउथ अफ्रीका)
चेतेश्वर पुजारा
माइकल कारबेरी, (इंग्लैंड)
कैमरून व्हाइट (ऑस्ट्रेलिया)
रॉस टेलर
एलेक्स हेल्स
ब्रेड होज

सुबह 9:30 बजे नीलामी शुरु हुई। नीलामी के होस्ट रिचर्ड मैडले हैं। इस मौके पर आईपीएल के चेयरमैन रंजीब बिसवाल और आईपीएल के सीओओ सुंदर रमन भी मौजूद थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+