ब्रेट ली को आईपीएल का इंतजार
मेलबर्न, 14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्रेट ली चोट के कारण इन दिनों अपनी राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वो लगभग चोट से उभर चुके हैं, लेकिन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली सीरीज में जगह नहीं दी गई। खैर ब्रेट ली को अब इंतजार है इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का।
अप्रैल में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ ही ब्रेट ली क्रिकेट में वापसी करेंगे। आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की, जिसमें कहा गया है कि आईपीएल में युवराज सिंह की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स इलेवन में गेंदबाजी की कमान ब्रेट ली संभालेंगे।
आईपीएल में ब्रेट ली खेलेंगे, इस बात को लेकर उनके प्रशंसकों में जितना उत्साह है, शायद उतनी ही निराशा यह सुनकर होगी कि वो आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल सकेंगे। उनका चयन आईपीएल के अंतिम मैचों में ही हुआ है।
हालांकि ब्रेट ली के फिजियोथेरेपिस्ट का कहना है कि उनका टखना अच्छी तरह काम कर रहा है। कुछ हफ्तों में वह दौड़ना शुरू कर देंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि आईपीएल के अंतिम मेचों में ब्रेट ली जरूर खेल सकेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications