श्रीलंका ने भारत को 112 रनों से रौंदा

By Staff
कोलंबो, 30 अगस्त: आइडिया कप के पांचवें व अंतिम एकदिवसीय मैच में श्रीलंका ने सीरीज हार कर भी यह साबित कर दिया कि वो भी कमजोर नहीं हैं। महज 228 रन पर सिमट जाने वाली लंका ने भारत को करारा जवाब देते हुए 112 रनों से रौंद दिया।

हालांकि पांच मैचों की यह सीरीज भारत ने 3-2 से जीत ली। मैन ऑफ दि सीरीज का खिताब भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को मिला।

श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारतीय खिलाडि़यों ने श्रीलंका को 228 रन पर समेट दिया। मैच के शुरुआती ओवरों में तीन विकेट गिरने के बाद बारिश ने मैच में खलल डाली, लेकिन आधे घंटे बाद शुरु हुए मैच में भारतीय बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्‍तों की तरह गिर गया।

कुलसेकरा की तूफानी गेंदबाजी और अजंता मेंडिस की फिरकी ऐसी चली कि भारतीय टीम 103 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 31 रन बनाये, बाकी के बल्‍लेबाज सस्‍ते में निपटते गये। गंभीर ने 11 रन बनाये। रोहित शर्मा 3 रन और युवराज सिंह 17 रन पर पवेलियन लौट गये। धोनी ने 1 रन बनाया।

इसेस पहले श्रीलंका ने 228 रन बनाये। मुबारक के नाबाद 47 और तुषारा के नाबाद 54 रनों की पारियां खेलीं। निर्धारित 50 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका 6 विकेट पर 227 रन बना सकी। सी.के. कापगेदेरा ने भी 26 रनों का योगदान दिया।

भातीय खेमे से प्रज्ञान ओझा और इरफान पठान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जहीर खान और आर.पी. सिंह के खाते में एक-एक विकेट गए। मैन ऑफ दि मैच का खिताब श्रीलंका के केएम कुलासुकारा के खाते में गया।

Story first published: Saturday, August 30, 2008, 11:21 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+