For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पिता का अंतिम संस्‍कार करके लौटे ऋषभ पंत ने अपनी पारी से जीत लिया सबका दिल

मोरिस ने कहा कि पंत ने जैसा दम दिखाया है, वो हर किसी के बस की बात नहीं है, शायद ये हादसा मेरे साथ होता तो मैं तो कभी वापस खेलने नहीं आता।

बेंगलुरु। भले ही शनिवार को बेंगलुरू और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली टीम की हार हुई हो लेकिन दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने हर किसी का दिल जीत लिया।

 ऋषभ पंत के पिता का निधन

ऋषभ पंत के पिता का निधन

पंत को अपनी टीम में किसी का साथ नहीं मिला, वरना शनिवार के मैच का नतीजा दिल्ली के फेवर में भी आ सकता था। पंत ने शानदार खेल दिखाया वो भीतब जब वो अपनी निजी जीवन में एक बहुत बड़े दर्द से गुजर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में ऋषभ पंत के पिता का निधन हुआ है।

भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी बनेंगे

भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी बनेंगे

इसके बावजूद उन्होंने शनिवार को जिस तरह से पारी खेली वो हर किसी के दिल में घर कर गई। पंत की तारीफ करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्रिस मोरिस ने कहा कि वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी बनेंगे।

 57 रनों की बेहतरीन पारी

57 रनों की बेहतरीन पारी

आपको बता दें कि आईपीएल के 10वें संस्करण में शनिवार को खेले गए मैच में पंत ने 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली हालांकि, इसके बावजूद दिल्ली की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 15 रनों से मात दी।

सदमे से उबरने के लिए काफी समय लगता...

सदमे से उबरने के लिए काफी समय लगता...

मोरिस ने कहा कि पंत ने जैसा दम दिखाया है, वो हर किसी के बस की बात नहीं है, शायद ये हादसा मेरे साथ होता तो मैं तो कभी वापस खेलने नहीं आता। ऐसे सदमे से उबरने के लिए काफी समय लगता है। पंत ने कहा कि उनके पिता चाहते थे कि वह खेलें। यह उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।

 पंत को हमारे समर्थन की जरूरत

पंत को हमारे समर्थन की जरूरत

दिल्ली टीम के कोच पैडी अप्टन ने कहा कि पंत को हमारे समर्थन की जरूरत है। न सिर्फ अगले कुछ दिनों के लिए, बल्कि आईपीएल के इस पूरे सत्र में,मैच से पहले हमने खेलने का फैसला पंत पर छोड़ा था। उन्होंने खेलने का फैसला किया, क्योंकि उनके पिता भी यहीं कहते।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+