oi-Amit
बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली टीम की कमान संभाल ली है। आईपीएल के 10वें संस्करण में विराट कोहली पहली बार खेल रहे हैं। हालांकि आज कोहली के अलावा और कोई दूसरा बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। हालांकि अपने कप्तान की वापसी से बेंगलुरू की टीम खुश तो जरूर होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शुरुआत अच्छी रही लेकिन अच्छी शुरुआत को ज्यादा देर तक कायम नहीं रख पाए और ताश के पत्तों की तरह एक के बाद एक विकेट गिरता गया। बेंगलुरू ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 142 रन बनाए।
143 के लक्ष्य के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 8 रनों के स्कोर पर मुबंई ने 4 विकेट खो दिए। हालांकि बाद में किरॉन पोलार्ड और क्रुनाल पांड्या ने पारी को संभाला और जीत तक लेकर गए।
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेट...
- मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरू को 4 विकेट से हराया
- आतिशी पारी के बाद पवेलियन लौटे पोलार्ड, 47 गेंदों में बनाए 70 रन
- पोलार्ड ने जड़ी शानदार फिफ्टी, मुबई का स्कोर 100 के पार
- पोलार्ड-पांड्या ने मुबंई की पारी को संभाला, स्कोर 50 के पार
- सैमुएल बद्री की गजब बॉलिंग, अपने स्पेल के अंतिम ओवर की अंतिम बॉल पर नितीश राना को भेजा पवेलियन।
- 143 के लक्ष्य के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ताश के पत्तों की तरह ढहती चली गई। मुंबई के 4 विकेट महज 7 रनों के पर ढह गए। सैम्युअल बद्री ने तीसरे ही ओवर में पार्थिव, मैकलेनेघन और रोहित शर्मा को चलता किया। हैट्रिक लेने के बाद सैम्युअल ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर की अंतिम बॉल पर नितीश राना को पवेलियन भेजा। बिन्नी ने बटलर आउट किया।
- ताश के पत्तों की तरह ढही मुंबई की टीम, 4 विकेट गिरे
- मुबंई इंडियंस को लगा पहला झटका, जोश बटलर आउट, स्टुअर्ट बिन्नी की बॉल पर क्रिस गेल ने लपका कैच
- 142 रनों का पीछे करने उतरी मुंबई, पार्थिव पटेल-जोश बटलर करने आए हैं ओपनिंग
- बेंगलुरू ने बनाए 142 रन, मुंबई को दिया 143 रनों का लक्ष्य
- बेंगलुरू को लगा पांचवा झटका, मनदीप सिंह को मिशेल मैकक्लेनाघन ने किया बोल्ड
- बेंगलुरू को लगा चौथा झटका, केदार जाधव रन आउट, जसप्रीत बुमराह की 18वें ओवर की अखिरी बॉल पर फ्री हिट था, रन लेने के चक्कर में हुए आउट
- बेंगलुरू को लगा तीसरा झटका, डिविलियर्स 19 रन बनाकर कैच आउट, रोहित शर्मा ने लपका क्रुनाल पांड्या की गेंद पर शानदार कैच
- बेंगलुरू को लगा दूसरा झटका, कोहली 62 रन बनाकर कैच आउट, मिशेल मैकक्लेनाघन की बाल पर बटलर ने लपका कोहली का कैच
- मिस्टर 360 ने भी अपना खेल दिखाना शुरू किया,
- विराट कोहली ने छक्का मारकर 50 रन पूरे किए, पहले ही गेम कोहली ने दिखाया कमाल
- क्रुनाल पांड्या द्वारा फेके जा रहे 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर साउदी ने डिविलियर्स का कैच छोड़ा
- विराट की वापसी पर युवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा- चीकू (विराट कोहली) की वापसी से खुशी हुई
- क्रिस गेल के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए हैं मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लगा पहला झटका, क्रिस गेल हुए हार्दिक पांड्या की बॉल पर कैच आउट
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का स्कोर 9 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान पर 62 रन है, पढ़ें लाइव अपडेट
- विकेट के लिए तरसे मुंबई के बॉलर, कोहली-गेल क्रीज पर डटे
- बेंगलुरू की सधी हुई बैंटिंग, 5 ओवर के बाद स्कोर 34 रन
- कोहली की आक्रामक बैटिंग, #RCB का स्कोर 3 ओवर के बाद 24 रन
- क्रिस गेल और कप्तान विराट कोहली ने ओपनिंग के लिए आए हैं। बेंगलुरू का स्कोर 1 ओवर के बाद 6 रन
- मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर किया गेंदबाजी करने का फैसला, मलिंगा बाहर
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग 11): विराट कोहली (कैप्टन), क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव (विकेट कीपर), मनदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, सैमुएल बद्री, यज्वेंद्र चहल
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग 11): पार्थिव पटेल (विकेट कीपर), जोस बटलर, रोहित शर्मा (कैप्टन), नीतीश राणा, किरॉन पोलार्ड, कृनाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, हरभजन सिंह, टिम साउदी, मिशेल मैकक्लेनाघन, जसप्रित बूमरा
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, April 14, 2017, 15:59 [IST]
Other articles published on
Apr 14, 2017