Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के खलनायक मयप्पन के बारे में खास बातें

नई दिल्ली। आज क्रिकेट के लिए अभिशाप बने स्पॉट फिक्सिंग के मामले में अहम फैसला आया है जिसमें बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन को क्लीन चिट दे दी गई है लेकिन उनके नाथ गुरूनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा को दोषी पाया गया है।

आईये जानते हैं क्रिकेट जैसे पाक-साफ और फन वाले गेम को स्पॉट फिक्सिंग की काली स्याही से दागदार बनाने वाले खलनायक मयप्पन के बारे में खास बातें।

1. गुरुनाथ मयप्पन एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा का पति है। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। रूपा इंडिया सीमेंट्स की निदेशक भी है।

2.गुरूनाथ मयप्पन ने हमेशा से बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद होने का फायदा उठाया है।

3. आईपीएल 6 के दौरान मयप्पन ड्रेसिंग रूम में क्रिकेटरों के साथ दिखायी देता है और तब से ही यह शक के घेरे में था।

4.मयप्पन एवीएम बाला सुब्रमण्यम का बेटा है और वो लंबे समय से टीवी प्रोडक्शन हाउस से जुड़ा हुआ है।

5.गुरुनाथ मयप्पन को मुकुल मुद्गल कमेटी ने पहले दोषी करार दिया था और कहा था कि यह खुले आम सट्टेबाजी करता है। हालांकि यह चेन्नई सुपर किंग्स के किसी भी पद पर नहीं था, बावजूद इसके इसकी पूछ टीम में सबसे ज्यादा थी।

6. गुरुनाथ मयप्पन कई बार पालानी हिल्स ओपन अमैच्योर गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+