तो अनुष्का नहीं डेनियल होगीं विराट की बीवी?
फिलहाल तो दोनों के बीच में क्या चल रहा है यह तो वो दोनों ही जानें लेकिन आज विराट का जिक्र हम अनुष्का के लिए नहीं बल्कि इंग्लैंड टीम की ऑल-राउंडर डेनियल वेट के लिए करते हैं जिन्होंने इसी साल आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में कोहली की आतिशी बल्लेबाजी को देखकर उन्हें ट्विटर पर ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
विराट-अनुष्का के अफसाने बहुत लेकिन शायद प्यार अब हुआ है..
हाल ही में दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात इंग्लैंड दौरे पर हुई, टीम इंडिया के इस समय के सबसे ग्लैमरस क्रिकेटर विराट कोहली ने डर्बीशायर से मैच के दौरान इंग्लैंड टीम की इस सुपरस्टार से मुलाकात की और फोटो भी खिचवाई। वेट के भाई मैक्स वेट ने ये फोटो क्लिक की और फिर इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. मैक्स ने एक फोटो के कैप्शन में लिखा 'दिस वुड मेक ए क्यूट कपल...हाहाहा.। जिसके बाद ट्विटर पर इस फोटो को लोग रीट्विट करने में लगे हुए हैं।
Here's @Danni_Wyatt with @imVkohli 👍❤️😂😂😂 pic.twitter.com/Hy8a4YYtA4
— Max Wyatt (@max_wyatt) July 2, 2014 फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट भी डेनियल को पसंद करते हैं, इसलिए लोग फोटो देखकर कमेंट दे रहे हैं कि लगता है कि अनुष्का नहीं डेनियल होगीं विराट की बीवी?
वैसे आप लोगों का इस फोटो कपल के बारे में क्या कहना है? अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
