For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

#RCBvsGL: गुजरात के शेरों ने एकतरफा मुकाबले में आरसीबी को 7 विकेट से दी मात

बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात लायंस के बीच 'करो या मरो' का मुकाबला है।

बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए एकतरफा मुकाबले में गुजरात लायंस ने रायल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात लायंस की इस जीत के नायक रहे एरोन फिंच। एरोन फिंच की धमाकेदार बल्लेबाजी और कप्तान सुरेश रैना की बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात लायंस ने 135 रनों की मिली चुनौती को 13.5 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक बार फिर से फ्लाप साबित हुए। टूर्नामेंट में सबसे मजबूत बैटिंग लाइनअप के साथ खेल रही आरसीबी की पूरी टीम 134 रनों पर आलआउट हो गई।

मैच का LIVE UPDATE:

  • गुजरात लायंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया, कप्तान रैना ने बनाए 34 रन
  • गुजरात लायंस ने 14वें ओवर में हासिल किए 135 रन
  • 72 रन बना एरोन फिंच आउट, टीम का स्कोर 100 के पार
  • 10 ओवर में गुजरात लायंस का स्कोर 89/2
  • जीत की ओर गुजरात लायंस, फिंच ने जड़ा पचासा
  • गुजरात लायंस को दूसरा झटका, 3 रन बना पवेलियन लौटे मैकलुकम। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 38/2
  • गुजरात लायंस को पहला झटका, ईशान किशान 16 रन बना आउट। एस बद्री ने लिया विकेट।
  • गुजरात की तरफ से ब्रांडन मैकलुकम और ईशान किशान बल्लेबाजी करने आए हैं। 1 ओवर के बाद टीम का स्कोर 8/0
  • 135 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरे गुजरात के शेर
  • गुजरात लायंस के सामने जीत के लिए 135 रनों की चुनौती।
  • 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 134 रन पर आलआउट हुई आरसीबी की टीम।
  • 20वें ओवर में आउट हुए एस अरविंद। जेम्स फॉकनर भी गेंद पर ब्राडन मैकलुकम ने पकड़ा शानदार कैच।
  • आरसीबी को 8वां झटका, मनदीप सिंह भी लौटे पवेलियन। टीम का स्कोर 111/8
  • एस बद्री के रुप में आरसीबी का लगा 7वां झटका।
  • 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 102/6
  • आरसीबी को छठा झटका, 32 रन बना पवन नेगी हुए आउट। अंकित सोनी ने लिया विकेट
  • 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 61/5
  • एबी डीवीलियर्स 5 रन बनाकर आउट, मनदीप सिंह से गलतफहमी के चलते हुए रन आउट।
  • आरसीबी को चौथा झटका, 31 रन बना केदार जाधव आउट
  • केदार जाधव ने छठें ओवर में लगाए लगातार तीन चौके, थंपी कर रहे थे गेंदबाजी।
  • फिर लडखड़ाई आरसीबी, ट्रैविस हेड भी हुए आउट। एंड्रयू टाय ने बनाया शिकार।
  • कप्तान कोहली के बाद क्रिस गेल भी आउट, एंड्रयू टाय ने लिया विकेट, स्कोर- 4.1 ओवर में 22/2
  • आरसीबी को पहला झटका, कप्तान कोहली को शंपी ने किया आउट, टीम का स्कोर 22/1
  • रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की सधी शुरूआत, 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 13/0
  • बंगलौर की तरफ कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल की सलामी जोड़ी बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी।
  • गुजरात लांयस ने टॉस जीता, कप्तान सुरेश रैना ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अनिकेत चौधरी, एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, युजवेंद्र चहल, मनदीप सिंह, ट्रेविस हेड, पी नेगी, श्रीनाथ अरविंद, केदार जाधव, सैमुअल बद्री

गुजरात लॉयंस: सुरेश रैना (कप्तान), बासिल थंपी, जेम्स फॉकनर, आरोन फिंच, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, ब्रैंडन मैककुलम, एंड्रयू टाय, एनबी सिंह, अंकित सोनी

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+