Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RCBvsSRH: बारिश ने फेरा आरसीबी की उम्मीदों पर पानी, मैच रद्द

मुकाबला पिछले आईपीएल की फाइनलिस्ट टीमों के बीच होना था। आईपीएल 9 के फाइनल में हैदराबाद ने बेंगलुरू को हराकर आईपीएल 9 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस सीजन की बात करें तो आईपीएल के पहले ही मैच में हैदराबाद और बेंगलुरू का आमना-सामना हुआ था। जिसमें हैदराबाद ने 35 रनों से बाजी मारी थी।

हेड टू हेडः-
सनराइजर्स और चैलेंजर्स के बीच अब तक 10 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 6 में सनराइजर्स और 4 में चैलेंजर्स ने बाजी मारी है। हैदराबाद ने लगातार पिछले तीन मुकाबलों में बेंगलुरू पर जीत हासिल की है जबकि अगर चिन्नास्वामी की बात करें तो आंकड़े बेंगलुरू के पक्ष में हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए 5 मुकाबलों में से 3 बेंगलुरू और 2 हैदराबाद ने जीते हैं।

पढ़ें मैच का लाइव अपडेटः-

  • 1-1 अंक बांटने के बाद हैदराबाद के आठ मैचों में 9 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे पायदान पर आ गई है। वहीं आरसीबी के आठ मैचों में 5 अंक हो गए हैं और वह छठे स्थान पर आ गई है।
  • 11:050PM- बारिश के चलते रद्द हुआ मैच, एक-एक प्वाइंट मिलेगा दोनों टीमों को।
  • 10:40PM- मैच रद्द हुआ तो आरसीबी को होगा नुकसान, मिलेगा केवल एक प्वाइंट
  • 10:30PM- बारिश और तेज हो गई है, रद्द हो सकता है मैच
  • तेज बारिश के कारण टॉस में अभी और देर होगी।
  • बारिश के कारण मैच रुका, कुछ ही देर मेंहोगा टॉस
  • ये खिलाड़ी खेल सकते थे आरसीबी की तरफ से मैच:- विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव (विकेट कीपर), मनदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, सैमुएल बद्री, टाइमल मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, यज्वेंद्र चहल।
  • ये खिलाड़ी खेल सकते थे हैदराबाद की तरफ से मैच:- डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइसिस हेनरीकस, युवराज सिंह, बेन कटिंग / मोहम्मद नबी, दीपक हुड्डा, नमन ओझा (विकेट कीपर), बिपुल शर्मा / मोहम्मद सिराज, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा।

क्या आप जानते हैंः-

  • आरसीबी और हैदराबाद का इस सीजन में पॉवरप्ले के ओवरों में सबसे कम रन रेट है। जहां आरसीबी का रन रेट 6.79 तो वहीं हैदराबाद का 7.38 है।
  • इस सीजन आरसीबी ने पॉवर प्ले में सभी टीमों से ज्यादा 12 विकेट खोए हैं जबकि हैदराबाद ने सभी टीमों से कम 4 विकेट खोए हैं।
  • आशीष नेहरा ने आरसीबी के खिलाफ 23 विकेट लिए हैं। आरसीबी के खिलाफ किसी भी गेंदबाज के सबसे ज्यादा विकेट हैं। नेहरा ने विराट कोहली को छह बार आउट किया है। ये भी आरसीबी के कप्तान के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • डेविड वार्नर ने बेंगलुरू के खिलाफ 143.84 की स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाये हैं। जबकि वार्नर का स्ट्राइक रेट अन्य मैचों में 113.46 रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+