Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक चुनाव से भारतीय सेना ने ली राहत की सांस

नई दिल्ली, 23 फरवरीः पाकिस्तान में पिछले दिनों बढ़े असंतोष और आंदोलनों से चिंतित रही भारतीय सेना ने वहां हुए शांतिपूर्ण चुनाव के बाद राहत की सांस ली है और उसे उम्मीद है कि पड़ोसी देश में हालात सुधर जायेंगे.

भारत के थल सेना अध्यक्ष दीपक कपूर ने यह टिप्पणी की. उन्होंने इसके साथ ही पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष जनरल अश्फाक कियानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक पेशेवर सैनिक हैं और पड़ोसी देश के थल सेनाध्यक्ष के पद पर उनका आसीन होना काफी आश्वस्त करने वाला है.

उन्होंने इस आशंका को लगभग खारिज कर दिया कि पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ कोई सैनिक कार्रवाई कर सकता है. उन्होंने इसके लिए पाकिस्तानी सेना के घरेलू मोर्चे पर और देश की बाहरी सीमाओं पर किये जा रहे प्रदर्शन का उदाहरण दिया.

सेनाध्यक्ष ने सीएनएन आईबीएन में करण थापर के डेविल्स एडवोकेर्टं कार्यक्रम में कहा जब हालात गड़बड़ थे तो हम भी काफी चिंतित थेऔर इसलिए हम अपनी सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रहे थे. अब जबकि चुनाव हो चुके हैं तो ऐसे में अगर अब पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति थोड़ा स्थिर होती है तो उसमें सुधार होगा.

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान में सरकार का गठन हो जायेगा और हमें अपने कुछ मतभेदों को सुलझाने के लिए वहां की लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकार से बात करनी होगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+