Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL: प्ले-ऑफ मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, ऐसे खरीदें

आईपीएल का त्यौहार अपनी समाप्ती की ओर है लेकिन अभी महामुकाबले बाकी हैं। प्ले ऑफ के मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। यदि आप भी आईपीएल के इस महासंग्राम में शरीक होना चाहते हैं तो अभी से टिकट खरीद सकते हैं। प्ले ऑफ के दो मैचों में से एक मुंबई और एक बेंगलुरू में खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री ऑनलाइन शुरू हो गई है। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के लिए टिकट bookmyshow.com वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

ये रहा पूरा शेड्यूल
आईपीएल 10 के लीग मैच 14 मई को समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद प्ले-ऑफ 16 मई से शुरू हो जाएगा और 19 मई को समाप्त होगा। इसके बाद फाइनल मैच हैदराबाद में 21 मई (रविवार) के लिए निर्धारित है। हालांकि फाइनल मैच के लिए टिकट की बिक्री बाद में शुरू होगी। क्वालीफायर 1 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 16 मई को खेला जाएगा। जबकि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एलीमिनेटर (17 मई) और क्वालीफायर 2 (19 मई) को खेला जाएगा। आपको बता दें कि सभी 3 मैचों की शुरुआत भारतीय समयनुसार रात्रि 8 बजे से होगी।

जानिए क्या टिकटों की कीमत
टिकटों की कीमत की बात करें तो क्वालिफायर के लिए टिकट 1,000 रुपये से लेकर 14,000 रुपये तक है। बेंगलुरु में टिकट की कीमत 1500 रुपये से शुरू होती है और अधिकतम 20,000 रुपये है। क्वालिफायर 1 का मैच पॉइंट टेबल की शीर्ष 2 टीमों के बीच खेला जाएगा जबकि 3 व 4 वें स्थान पर एलीमिनेटर प्रतियोगिता होगी। क्वालीफायर 1 की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी जबकि हारने वाली टीम क्वालिफायर 2 में एलीमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी।

अभी तक मुंबई है टॉप टीम
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस अभी तक इकलौती टीम है जो प्ले ऑफ के लिए पहले की क्वालीफाई कर चुकी है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब 4 फ्रैंचाइजी हैं जो शेष 3 स्पॉट के लिए जूझ रही हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+