नागपुर टेस्‍ट: भारत मजबूत, ऑस्‍ट्रेलिया संघर्षरत
नागपुर, 7 नवंबर: आर-पार की लड़ाई में जुटी भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें एक दूसरे को शिकस्त देने की पुरजोर कोशिश में हैं। नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन जहां भारत ने मजबूती के साथ खेलते हुए 441 रन का लक्ष्य रखा वहीं जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम संधर्ष कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया इस समय दो विकेट पर 160 रन पर खेल रही है। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 16 रन बना सके, जबकि कप्तान रिकी पॉन्टिंग 24 रन पर हरभजन का शिकार हुए।
माइक हस्सी 32 और एस कैटिच 80 रनों के साथ मैदान पर डटे हुए हैं। देखा जाए तो मैच का दूसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जेसन क्रेजा का रहा, जिन्होंने अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट झटके। जेसन क्रेजा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत की पहली पारी 441 रनों पर समेट दी।
भारत ने पांच विकेट पर 311 रन से आगे दूसरे दिन की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाकी के बल्लेबाज 131 रन जोड़कर चायकाल से पहले ही आउट हो गए। दूसरे दिन भारत के सभी विकेट क्रेजा के खाते में गए। पहले दिन क्रेजा ने तीन विकेट झटके थे।
गांगुली 85 रन बनाकर क्रेजा के शिकार बने। गांगुली का विकेट 423 के कुल योग पर गिरा। इससे ठीक पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (56) अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद क्रेजा की गेंद पर माइकल क्लार्क के हाथों लपके गए थे।
पहले दिन के खेल की समाप्ति पर गांगुली 59 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन और धोनी चार रन बनाकर नाबाद लौटे थे। गांगुली ने 153 गेंदों की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि धोनी ने 97 गेंदों पर चार चौके जड़े।
गांगुली और धोनी के अलावा क्रेजा ने जहीर खान (1), अमित मिश्र (0) और ईशांत शर्मा (0) को चलता किया। मिशेल जानसन और शेन वॉटसन को एक-एक विकेट मिला।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications