Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2017: मैच हारकर भी गंभीर का दिल जीत गए हैदराबाद के खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए एलिमिनेशन मुकाबले में कोलकाता ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ गत चैंपियन हैदराबाद का आईपीएल का सफर समाप्त हुआ। आपको बता दें कि हैदराबाद भले ही मैच हार गई हो लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया। खासकर कोलकाता के कप्तान गंभीर का। गंभीर ने हैदराबाद के खिलाड़ियों को चैंपियन कहा है।

"जीत अच्छी थी लेकिन चैंपियन हैदराबाद के खिलाड़ी हैं"

अपनी जीत से खुश कप्तान गौतम गंभीर ने ट्विटर पर हैदराबाद के खिलाड़ियों की खुलकर सराहना की। गंभीर ने ट्वीट कर हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह और डेविड वॉर्नर को भी चैंपियन बताया। गंभीर ने ट्वीट किया- 'संतुष्टि देने लायक जीत, लेकिन मेरा दिल सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। इस हार को समझना मुश्किल भरा है, लेकिन आप चैंपियन हैं वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह और डेविड वॉर्नर।'

मुंबई से भिड़ेगी गंभीर की ब्रिगेड

मुंबई से भिड़ेगी गंभीर की ब्रिगेड

आपको बता दें कि पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन बनाए। हालांकि बारिश के कारण मैच में देरी हुई और कोलकाता को 6 ओवर में 48 रन बनाने का लक्ष्य मिला जिसे कोलकाता ने 3 विकेट खोकर 5.2 ओवर में हासिल कर लिया। अब केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस से फाइनल का टिकट कटाने के लिए 19 मई को भिड़ेगी।

21 मई के लिए 19 को होगी महामुकाबला

21 मई के लिए 19 को होगी महामुकाबला

गौरतलब है कि फाइनल के लिए अब मुंबई और कोलकाता में कड़ी टक्कर है। पुणे फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। उसने क्वाालीफायर 1 में मुंबई को हराया था। अब केकेआर और मुंबई का मुकाबला फाइनल के लिए 19 मई को होगा। जो भी टीम जीतेगी वो पुणे से 21 मई को हैदराबाद में भिड़ेगी। आपको बता दें कि कोलकाता और मुंबई दोनों टीमें दो-दो बार आईपीएल जीत चुकी हैं जबकि पुणे पहली बार फाइनल में पहुंची है।

और इसी के साथ हमेशा के लिए खत्म होगा पुणे का सफर

और इसी के साथ हमेशा के लिए खत्म होगा पुणे का सफर

आपको बता दें कि पुणे की टीम का ये आखिरी आईपीएल है। पुणे और गुजरात लॉयंस को रॉजस्थान रॉयल्स और चेन्न्ई सुपरकिंग्स के सस्पेंड होने पर विकल्प के रूप में दो साल के लिए आईपीएल खेलने की अनुमति मिली थी। अब जब अगली साल राजस्थान और चेन्नई का सस्पेंशन खत्म हो रहा है तो ऐसे में पुणे और गुजरात का आईपीएल सफर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

ऐतिहासिकः 7वीं बार IPL के फाइनल में धोनी, ट्विटर पर बधाई का ताता

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+