Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सीए और क्रिकेटरों के रिश्ते हुये और कटु

मेलबोर्न. 29 फरवरी.वार्ता. क्रिकेट आस्ट्रेलिया.सीए. ने मैथ्यू हेडन प्रकरण में लगातार हो रही अपनी आलोचना से आहत होने के बाद अपने देश के क्रिकेटरों पर दोहरे मापदंड अपनाने जैसा तीखा आरोप मढ दिया है

सीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने .डेली टेलीग्राफ. से कहा कि कंगारू क्रिकेटर केवल अपने लाभ के बारे में ही सोच रहे हैं1 उन्होंने कहा... हमने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. में खेलकर लाखों डालर कमाने में पूरी मदद की लेकिन अब तक उनकी तरफ से आस्ट्रेलिया में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढावा देने के लिए एक भी पैसा देने संबंधी कोई बयान नहीं आया है1... गौरतलब है कि मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम के अधिकतर खिलाडियों को आईपीएल की नीलामी के दौरान दो लाख डालर से लेकर 14 लाख डालर तक की भारी रकम मिली1 इससे पहले वे आईपीएल में खेलने की अनुमति देने के लिए लगातार सीए पर दबाव डाल रहे थे

इस अधिकारी ने कहा... हमने उनकी हरसंभव मदद की लेकिन उनकी तरफ से आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की मदद के लिए अब तक कोई पेशकश नहीं आयी है1 हकीकत तो यह है कि अनुबंधित खिलाडियों की देखभाल की तुलना में हमारी जिम्मेदारी कहीं अधिक बडी है1... दरअसल सीए ने जबसे हेडन को भारतीय खिलाडियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी ठहराते हुये फटकार लगायी है. उसी समय से खिलाडियों और सीए के रिश्ते कटु हो गये हैं1 इसके पहले भी हरभजन..साइमंड्स नस्लीय विवाद ने भी दोनों के बीच खाई पैदा की थी

प्रेम पार्थिव लखमी162

वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+