For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टेस्ट बचाने के लिए भारत का संघर्ष

By Staff

श्रीलंका ने अहमदाबाद टेस्ट में अपनी स्थिति काफ़ी मज़बूत कर ली है और भारतीय टीम टेस्ट बचाने के लिए संघर्ष कर रही है.

श्रीलंका की टीम आज तक भारतीय ज़मीन पर टेस्ट नहीं जीती है. अगर भारत हारा, तो श्रीलंका के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज होगा.

चौथे दिन का खेल ख़त्म होने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका से 144 रन पीछे है और दूसरी पारी में उसने दो विकेट पर 190 रन बना लिए थे.

गौतम गंभीर 74 और नाइट वॉचमैन अमित मिश्रा 12 रन पर नाबाद हैं.

इससे पहले महेला जयवर्धने और प्रसन्ना जयवर्धने की बेहतरीन पारी की बदौलत श्रीलंका ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 760 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की.

महेला जयवर्धने ने 275 रनों की बेमिसाल पारी खेली तो प्रसन्ना जयवर्धने ने भी 154 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

दोनों ने छठे विकेट के लिए 351 रनों की साझेदारी की. जो नया विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन और जैक फ़िंगलेटन के नाम था.

इन दोनों ने वर्ष 1937 में मेलबोर्न में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ छठे विकेट के लिए 346 रन जोड़े थे.

गुरुवार को श्रीलंका ने जब अपनी पहली पारी शुरू की तो उनका स्कोर था पाँच विकेट पर 591 रन. महेला जयवर्धने दोहरा शतक पूरा कर चुके थे, तो प्रसन्ना जयवर्धने शतक के क़रीब थे.

गुरुवार को भी दोनों भारतीय गेंदबाज़ों के लिए सिरदर्द बने रहे और उनकी ख़ूब धुनाई की. लग ही नहीं रहा था कि दोनों कभी आउट भी होंगे.

भारत को उस समय सफलता मिली जब अमित मिश्रा ने महेला जयवर्धने को क्लीन बोल्ड कर दिया. लेकिन उस समय श्रीलंका की टीम काफ़ी मज़बूत स्थिति में पहुँच चुकी थी.

महेला जयवर्धने 275 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका की पारी के स्टार जयवर्धने ने आठ घंटे बल्लेबाज़ी की और अपनी बेहतरीन पारी में 27 चौके और एक छक्का लगाया. ये उनका छठा दोहरा शतक था.

जयवर्धने ने अपनी पारी के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट में अपने नौ हज़ार रन पूरे किए.

उस समय श्रीलंका का स्कोर 726 रन था. इसके बाद श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने सात विकेट पर 760 रन के स्कोर पर पारी समाप्त घोषित कर दी.

ये भारतीय ज़मीन पर किसी भी टेस्ट मैच का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के नाम था. भारत ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ ही 1986 के कानपुर टेस्ट में सात विकेट पर 676 रन बनाए थे.

भारत की ओर से ज़हीर ख़ान, ईशांत शर्मा और हरभजन सिंह ने दो-दो विकेट लिए जबकि अमित मिश्रा को एक विकेट ही मिला.

इस तरह पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को 334 रनों की बढ़त हासिल कर ली. पहली पारी में भारत के 426 रन थे.

पहली पारी के मुक़ाबले दूसरी पारी में भारत ने अच्छी शुरुआत की. वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े.

वीरेंदर सहवाग ने अर्धशतक पूरा किया लेकिन 51 रन बनाकर वे पवेलियन लौट गए. पहली पारी में भारत की नैया पार लगाने वाले राहुल द्रविड़ इस बार सिर्फ़ 38 रन ही बना सके.

भारत ने चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक दो विकेट के नुक़सान पर 190 रन बना लिए थे. गौतम गंभीर संभल कर खेल रहे हैं और 74 रन पर नाबाद हैं.

नाइट वॉचमैन के रूप में उतरे अमित मिश्रा 12 रन पर खेल रहे हैं. लेकिन भारतीय टीम अब भी 144 रन पीछे है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+