Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL10: वार्नर ने तोड़ा गंभीर का रिकॉर्ड, निकले सबसे आगे

आईपीएल के पिछले सीजन में अपने बल्ले की दम से सनराइजर्स हैदराबाद को चैपियन बनाने वाले डेविड वार्नर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गौतम गंभीर को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने आईपीएएल के इस बड़े रिकॉर्ड पर कब्जा किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी

आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी

हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर को पीछे छोड़ते हुए आईपीएएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 70 रनों की नाबाद पारी के दौरान वार्नर ने आईपीएल में बल्लेबाजी का यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पंजाब के खिलाफ रचा कीर्तिमान

पंजाब के खिलाफ रचा कीर्तिमान

सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर वार्नर ने यह कीर्तिमान रचा। वार्नर ने अपनी पारी के दौरान 54 गेंदों में 70 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी जड़े।

105 मैचों में किया कमाल

105 मैचों में किया कमाल

पंजाब के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक वार्नर के आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक था। जोकि आईपीएल में सबसे अधिक अर्धशतक का रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि वार्नर ने यह कारनामा आईपीएल में 105 मैच खेलकर अपने नाम किया है। अपनी 105 परियों में 39.64 की औसत से उन्होंने 3608 रन बनाए हैं। वार्नर ने अपने आईपीएल के करियर में 2 शतक भी लगाए हैं।

गंभीर को पीछे छोड़ा

गंभीर को पीछे छोड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के सबसे अधिक फिफ्टी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वार्नर ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वार्नर के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने 137 मैचों की 136 पारियों में 31.65 की औसत से 3830 रन बनाए हैंइस दौरान उन्होंने 33 अर्धशतक लगाए। हालांकि गंभीर के नाम आईपीएएल में कोई शतक नहीं है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+