For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRHvDD: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल के 10वें सीजन का 21वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

आईपीएल के दसवें सीजन का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जा रहा है। आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। क्योंकि क्रिकेट विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार आईपीएल में दिल्ली और हैदराबाद दोनों की बॉलिंग अभी तक जबरदस्त रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्काधारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी।

पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेटः-

  • अपनी तूपानी पारी के लिए केन विलियम्सन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
  • रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से हराया
  • दिल्ली को लगा पांचवां झटका, एंजिलो मैथ्यूज आउट
  • दिल्ली को लगा चौथा झटका, संजू सैमसन आउट, सिराज ने लिया विकेट
  • दिल्ली के तीन विकेट गिरे, स्कोर 100 के पार
  • दिल्ली को लगा तीसरा झटका, ऋषभ पंत आउट
  • दिल्ली को लगा दूसरा झटका, करुन नायर आउट पंत आउट
  • दिल्ली को लगा पहला झटका, सिराज की गेंद पर बिलिंग्स आउट
  • 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली
  • हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 192 रनों का लक्ष्य
  • हैदराबाद को लगा चौथा झटका, युवराज सिंह आउट, क्रिस मोरिस ने किया बोल्ड
  • हैदराबाद को लगा तीसरा झटका, धवन आउट, मोरिस ने लिया विकेट
  • हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, केन विलियम्सन आउट, क्रिस मोरिस की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लपका कैच
  • केन विलियम्सन की तूफानी फिफ्टी के बाद शिखर धवन ने भी जड़ा पचासा, 40 गेंदों में बनाए 50 रन
  • विलियम्सन की शानदार फिफ्टी,33 गेंदों में बनाए 50 रन
  • 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 80 के पार, धवन-विलियम्सन क्रीज पर
  • हैदराबाद का स्कोर 50 के पार, दिल्ली की जबरदस्त बॉलिंग
  • हैदराबाद को लगा पहला झटका, कप्तान वार्नर आउट, क्रिस मोरिस की गेंद पर अमित मिश्रा ने लपका कैच
  • हैदराबाद सनराइजर्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
  • सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन):- शिखर धवन, डेविड वार्नर (कप्तान), मोइजिस हेनरिक्स, केन विलियमसन, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, नमन ओझा, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल।
  • दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन):- संजू सैमसन, सैम बिलिंस, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, रिषभ पंत (विकेट कीपर), एंजेलो मैथ्यूज, क्रिस मॉरिस, पैट कमिंस, अमित मिश्रा, जहीर खान (कप्तान), जयंत यादव।

अंक तालिका का हालः-

  • हैदराबाद ने अब तक पांच मैच खेले हैं जिनमें से उसे तीन में जीत तो दो में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में केकेआर और मुंबई के बाद तीसरे नंबर पर काबिज है हैदराबाद की टीम।
  • दिल्ली डेयरडेविल्स ने अब तक चार मैच खेले हैं जिनमें से उसे दो में हार व दो में जीत नसीब हुई है। दिल्ली हैदराबाद से नीचे चौथे नंबर पर काबिज है।

इतिहास और फैक्टः-

  • दिल्ली डेयरडेविल्स ने पिछले सीजन (आईपीएल 9) में हुए दोनों मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। दिल्ली केवल एकमात्र टीम रही जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने उसके छोटे से अभियान में नहीं हरा पाया था।
  • कुल मिलाकर सनराइजर्स ने डेयरडेविल्स को आठ मैचों में से पांच में हराया है जबकि तीन में उसे खुद हार का सामना करना पड़ा है।
  • इस ग्राउंड पर दोनों टीमों ने एक-एक बार एक-दूसरे को मात दी है।

ये भी जानना जरूरी हैः-

  • जहीर खान आईपीएल में 100 विकेट लेने से एक विकेट दूर हैं। ये करनामा करने वाले जहीर खान 10 वें गेंदबाज होंगे। हालांकि जहीर सभी 100 विकेट टेकर में सबसे उम्रदराज बॉलर हैं।
  • सनराइजर्स (39) और डेयरडेविल्स (33) इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाली शीर्ष टीमों में शामिल हैं। इस लिहाज से डेयरडेविल्स की स्थिति मजबूत है क्योंकि उन्होंने इस सीजन में अभी तक केवल चार मैच खेले हैं।
  • भुवनेश्वर कुमार अभी तक लीडिंग विकेट चेकर बने हुए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं।
  • इस सीजन में एक ओपनर के तौर पर शिखर धवन का सभी ओपन की तुलना में सबसे खराब स्ट्राइक रेट है। धवन का स्ट्राइक रेट 112.50 है इनके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई के पार्थिव पटेल का 121.33 स्ट्राइक रेट है।
  • शिखर धवन ने आईपीएल सीजन में जहीर खान के खिलाफ 42 गेंदों पर केवल 43 रन बनाये हैं। जबकि जहीर नेनउन्हें चार बार आउट किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+