
कैप्टन सुरेश रैना
जी हां, गुजरात लायंस के डैशिंग कैप्टन सुरेश रैना के नाम अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड दर्ज हो गया है उन्होंने आईपीएल के 10वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 51 गेंदों में 68 रनों की पारी खेल यह रिकार्ड अपने नाम किया है।

विराट कोहली
टी 20 के विस्फोटक बल्लेबाज कहे जाने वाले रैना ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक ये रिकार्ड विराट के नाम था, कोहली ने नौवें संस्करण में रैना को ही पछाड़ कर यह रिकार्ड अपने नाम किया था लेकिन अब ये फिर से रैना के नाम हो गया है।

गेंदबाजों ने 73 रन लुटाए।
वैसे केकेआर से हारने पर सुरेश रैना ने कहा है कि शुरुआती छह ओवरों में खराब गेंदबाजी उनकी टीम की हार का कारण रही। आपको बता दें कि पावरप्ले में लायंस के गेंदबाजों ने 73 रन लुटाए। यह आईपीएल इतिहास का उसका एक रिकार्ड है। इससे पहले 2012 में नाइट राइर्ड्स ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 68 रन बनाए थे।

हमारी नजर में 184 अच्छा योग
मैच के बाद रैना ने कहा कि हमारी नजर में 184 अच्छा योग था। हम हारे क्योंकि हमने शुरुआती छह ओवरों में खराब गेंदबाजी की। हमें आगे अगर मैच जीतने हैं तो हमें इस गलती को दोहराना नहीं है।

गुजरात लायंस को 10 विकेट से हराया
मालूम हो कि क्रिस लिन (नाबाद 93) और कप्तान गौतम गंभीर (नाबाद 76) की सलामी जोड़ी के बीच हुई रिकार्ड शतकीय साझेदारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शुक्रवार को गुजरात लायंस को 10 विकेट से हराया है।


Click it and Unblock the Notifications