For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2017 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज, इशांत समेत इन दिग्गजों पर निगाहें

पहले पूल में आज 76 खिलाड़ियों की ही बोली लगेगी, जिसमें 28 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। कई स्टार खिलाडियों पर टीमों के साथ-साथ प्रशंसकों की भी निगाहें रहेंगी।

By Rizwan
नई दिल्ली। पांच अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के दसवें सीजन के लिए आज (20 फरवरी) बेंगलुरू में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। नीलामी में 352 खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन पहले पूल में आज 76 खिलाड़ियों की ही बोली लगेगी, जिसमें 28 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। कई स्टार खिलाडियों की कीमत पर टीमों के साथ-साथ प्रशंसकों की भी निगाहें रहेंगी।
IPL10 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज, इन पर रहेंगी निगाहें
इस बार सबसे अधिक दो करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा शामिल हैं, उन पर सभी की निगाहें हैं। उनके अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज काइल एबट, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर, वेस्ट इंडीज के डेरेन ब्रावो, इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन, पैट कमिंस, और श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज जैसे खिलाड़ियों की बोली पर भी नजरें रहेंगी। एक टीम 27 खिलाड़ी तक खरीद सकती है जिसमें कुल 9 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। कुल 143 करोड़ 30 लाख रुपए सभी फ्रेंचाइजी के पास बोली लगाने के लिए उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा रकम किंग्स इलेवन पंजाब के पास जबकि सबसे कम मुंबई इंडियंस के पास है।
क्या है सभी टीमों की स्थिति
किंग्स इलेवन पंजाब के पास इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम है। टीम के पास 23 करोड़ 35 लाख रुपए हैं जिसमें टीम आठ खिलाड़ी तक खरीद सकती है जिसमें वो चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। दिल्ली डेयरडेविल्स के पास 23 करोड़ 10 लाख रुपए का बैलेंस है। दिल्ली इससे दस खिलाड़ी खरीद सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास 20 करोड़ 90 लाख का ऑक्शन पर्स है। सनराइजर्स की टीम दस खिलाड़ी खरीद सकती है।

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के पास 19 करोड़ 75 लाख रुपए बाकी हैं। टीम 13 खिलाड़ी खरीद सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास 17 करोड़ 82 लाख का ऑक्शन पर्स है। जिसमें वो आठ खिलाड़ी खरीद सकते हैं। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्सके बैलेंस पर्स 17 करोड़ 50 लाख रुपए है जिसमें वो 10 खिलाड़ी खरीद सकते हैं। गुजरात लायन्स के पास इस सीजन में 14 करोड़ 35 लाख रुपए हैं। वो 11 खिलाड़ी जोड़ सकते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम के पास सबसे कम ऑक्शन पर्स है। टीम के पास 11 करोड़ 55 लाख हैं। टीम सात खिलाड़ी खरीद सकती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+