Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2017: हार के बाद गंभीर ने फैन्स को दिया इमोशनल मैसेज

मुंबई से मिली करारी हार के बाद कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने अपने फैन्स को भावुक संदेश दिया है। दरअसल शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 6 विकेट से हराकर आईपीएल से बाहर कर दिया। हार से दुखी गंभीर ने ट्वीट कर समर्थकों का शुक्रिया अदा किया है।

गंभीर ने लिखा- "कोलकाता नाइट राइडर्स का समर्थन करने के लिए बहुत शुक्रिया। आपके समर्थन के बिना यह सफर मजेदार नहीं होता। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश की लेकिन हम कामयाब नहीं हो सके।"

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गंभीर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने लड़खड़ाते हुए ऑल आउट होकर 18.5 ओवर में 107 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस ने जीत के लिए मिले 108 रनों के लक्ष्य को 14.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब मुंबई का मुकाबला 21 मई को राइजिंग पुणे सुपरजायंट से हैदराबाद में होगा। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+