For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL: ये थी आईपीएल की सबसे खतरनाक गेंदबाजी, बल्लेबाज हुए थे बेबस

ये आईपीएल के वो 5 गेंदबाज हैं जिन्होंने बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। 17 साल की उम्र में शायद ही कोई ऐसा कारनामा कर पाए? पढ़िए युवा गेंदबाजों के ड्रीम ओवर की कहानी।

आईपीएल 2017 कई बातों के लिए यादगार बन गया। दस साल के सफर में दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट ने कई खिलाड़ियों के क्रिकेट का सितारा बना दिया तो कुछ कहीं गायब हो गए। कुछ ऐसे ही सितारे बनकर उभरे हैं आईपीएल के 10वें सीजन में। आज हम आपको उन 7 ओवरों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने मैच का रुख ही बदल दिया। इन ओवरों में न केवल विकटों की झड़ी लगी बल्कि कई रिकॉर्ड भी बने।

1- एंड्रयू टाई (5/17) बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट

1- एंड्रयू टाई (5/17) बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट

पहली बार आईपीएल खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने रिकॉर्ड के साथ आईपीएल की शुरूआत की। गुजरात लायंस की तरफ से खेल रहे टाई ने अपने पहले ही मैचे में हैट-ट्रिक ली। टाई ने पारी के अंतिम ओवर में अंकित शर्मा, मनोज तिवारी और शर्दुल ठाकुर को आउट किया। टाई ने इस मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए। टाई को इसके लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुजरात ने ये मैच 7 विकेट से जीता।

2- भुवनेश्वर कुमार (5/19) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

2- भुवनेश्वर कुमार (5/19) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए भुनेश्वर कुमार को आईपीएल 9 के लिए भी पर्पल कैप मिला था और इस बार (आईपीएल 10) भी भुवनेश्वर कुमार को 26 विकेट के लिए पर्पल कैप दिया गया। कहा जा सकता है कि भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 10 के बेस्ट बॉलर रहे। हालांकि वैसे तो भुवी ने हर मैच में शानदार बॉलिग की लेकिन हम आपको पंजाब के विरुद्ध खेले गए एक मैच के बारे में बता रहे हैं। भुवी ने इस मैच में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। हैदराबाद 159 रनों के लक्ष्य को डिफेंड कर रही थी। भुवी ने हाशिम अमला को 0 पर आउट किया। मैक्सेवल जोकि किसी भी मैच का रुख बदलना अच्छे से जानते हैं उस दिन भुवी के आगे बेबस रहे। भुवी ने उन्हें 10 रन ही बनाने दिए। पंजाब के लिए मैच जिताने की तरफ ले जा रहे मनन वोहरा को आउट कर भुवी ने मैच हैदराबाद के पाले में डाल दिया। वोहरा ने 50 गेंदों में 95 रन बनाए। हैदराबाद ने ये मैच 5 रन से जीता था।

3- जयदेव उनादकट (5/30) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

3- जयदेव उनादकट (5/30) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

पुणे का जयदेव को आईपीएल 10 की सबसे बड़ी खोज कहा जाए तो कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो जयदेव भारतीय राष्ट्रीय टीम में बहुत जल्द दिखाई दे सकते हैं। खैर, पुणे के फाइनल तक के सफर का सबसे बड़ा कारण जयदेव उनादकट ही रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबले के दौरान उनादकट को अंतिम ओवर की गेंदबाजी करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। उनादकट को 13 रन डिफेंड करने थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक भी रन नहीं दिया। उनादकट ने इसी ओवर में अपनी पहली हैट्रिक ली। पुणे ने ये मैच 12 रनों से जीता। आपको बता दें कि उनादकट ने आईपीएल में 24 विकेट लिए। देखा जाए तो उनादकट भुवी के बाद दूसरे सफल गेंदबाज रहे। हालांकि उन्होंने भुवी से 2 मैच खम खेले।

4- सैमुअल बद्री (4/ 9) बनाम मुंबई इंडियंस

4- सैमुअल बद्री (4/ 9) बनाम मुंबई इंडियंस

आईपीएल 9 में रनर-अप रहने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 10 में फिसड्डी साबित हुई। हालांकि उसके एक बॉलर सैमुअल बद्री ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए एक मैच में केवल 9 रन देकर 4 विकेट झटके। हालांकि बद्री का शानदार गेंदबाजी भी बेंगलुरू को जीत नहीं दिला सकी। मुंबई ने ये मैच 4 विकेट से जीता। एक बार मुंबई का स्कोर था 7 रनों पर 4 विकेट। हालांकि पोलार्ड ने तूफानी पारी खेलते हुए मुंबई को शानदार जीत दिला दी। बद्री ने हैट्रिक लेते हुए जोस बटलर, मिसेल मैक्लेनाघन और रोहित शर्मा को आउट किया। आपको बता दें कि इसी दिन गुजरात के एंड्रयू टाई ने बी हैट्रिक ली थी और उन्होंने मैच जीत लिया था।

5- वाशिंगटन सुंदर (3/16) बनाम मुंबई इंडियंस

5- वाशिंगटन सुंदर (3/16) बनाम मुंबई इंडियंस

आईपीएल का सबसे युवा गेंजबाजी (17) वाशिंगटन सुंदर को आईपीएल का सबसे सफल चेहरा कह सकते हैं। पुणे ने सुंदर को दुनिया के बेस्ट स्पिनर आर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया। सुंदर ने भी मौके का फायदा उठाते हुए पुणे के पाइनल तक के सफर को आसान बनाया। पुणे मुंबई के बीच हुए पहले क्वालीफायर मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी का सभी ने लोहा माना। सुंदर को इस मैच में शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सुंदर ने इस मैच में मंबई के कप्तान रोहित शर्मा, अंबाती रायडू और पोलार्ड को पवेलियन भेजा था। रिकॉर्ड बनाते हुए सुंदर को सबसे कम उम्र (17 साल 223 दिन) में मैन ऑफ द मैच हासिल किया। पुणे ने ये क्वालीफायर मैच 20 रनों से जीतकर फाइनल का टिकट कटाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+