IPL 2017: कंधे की चोट तो सही हो गई लेकिन अब किस दर्द से परेशान हैं कोहली?
नई दिल्ली। आरीसीबी के कैप्टन विराट कोहली पूरे एक महीने के बाद मैदान पर नजर आए और उसी अंदाज में दिखे जिसकी उम्मीद उनसे की जाती है। 14 अप्रैल को हुए आईपीएल मुकाबले में विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार पारी खेली, उन्होंने 47 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो लंबे छक्के शामिल है।
हालांकि उनकी ये ताबड़तोड़ बैटिंग अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई लेकिन कोहली के इस खेल ने विरोधियों के कान जरूर खड़े कर दिए हैं और अब उन्हें समझ आ गया है कि आरसीबी को हल्के में लेना महंगा पड़ सकता है।
मांसपेशियों में दर्द होना स्वाभाविक
हालांकि कोहली पूरे एक महीने बाद मैदान पर उतरे इसलिए उनकी मांसपेशियों में दर्द होना स्वाभाविक ही है ऐसे में उनका आराम करना तो बनता ही है।
इंस्टाग्राम में एक तस्वीर पोस्ट की
इसी सिलसिले में डैशिंग खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो आराम करते हुए दिख रहे हैं। कोहली ने तस्वीर के बगल में लिखा है कि छुट्टी के दिन आईपीएल मैच देखना हमेशा बढ़िया होता है, एक महीने के बाद खेलने के कारण शरीर दर्द कर रहा है, उससे उबर रहा हूं।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
